ग्रेटर नोएडा जोन

निर्माणाधीन हॉस्टल में मिले दो शव, हत्या की आशंका से सनसनी

नॉलेजपार्क क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की दो टीमें

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दो व्यक्तियों के शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामला नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्रबका है।

पुलिस स्वागत मिली जानकारी के अनुसार जांच में मृतकों की पहचान इंद्र और शीशपाल निवासी मेरठ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्ति करीब दो से तीन दिन पहले ही इंस्टीट्यूट में माली का कार्य करने के लिए आए थे और निर्माणाधीन हॉस्टल परिसर में ही रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button