जिला प्रशासनदादरी विधानसभा

उपलब्धि : बार एसोसिएशन में विकास और सौंदर्यीकरण को नई पहचान, दानदाताओं का शिलापट्ट अनावरण

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर के सभागार में सोमवार को विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण हुआ। विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा ने डी-ब्लॉक चैंबर के नवीनीकरण से संबंधित दानदाताओं के शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके उपरांत जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव एवं अपर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार ने बार सभागार के प्रथम तल स्थित शौचालयों के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

बार अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) की अध्यक्षता और सचिव शोभाराम चंदेला के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में श्रीचंद शर्मा का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बार पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

बीते कुछ समय से गौतम बुद्ध नगर दीवानी एवं फ़ौजदारी बार एसोसिएशन में गुटबाजी और विरोध के चलते तनावपूर्ण माहौल रहा है, ऐसे में हर निर्माण एवं विकास कार्य वर्तमान बार अध्यक्ष मनोज भाटी के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि बार परिसर में हुए ये कार्य केवल भौतिक सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और संस्थागत विकास की प्रतिबद्धता का भी परिचायक हैं।

Related Articles

Back to top button