ग्रेटर नोएडा जोन

अनियंत्रित केंटर ने ऑटो को मारी टक्‍कर, दस लोग घायल

Uncontrolled center collided with auto, ten people injured

Panchayat24 : एनएच-91 पर शनिवार तड़के अज्ञात केंटर ने एक ऑटो को टक्‍कर मार दी। हादसे में दस लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात केंटर की तलाश कर रही है। मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार एनएच-91 पर एक ऑटो दादरी से सिकन्‍द्राबाद की ओर जा रहा था। रास्‍ते में ऑटो खराब हो गया। एक ट्रेक्‍टर की मदद से ऑटो चालक ऑटो को खिचवाकर वर्क्सशॉप पर ले जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक केंटर ने ऑटो को टक्‍कर मार दी। इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। हादसे में ऑटो और ट्रेक्‍टर सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों की आटो सवार अंकुर, विशाल, पिंकन, हरिबोल, विवेक, किशन, रोहित के रूप में हुई। ये सभी जिला बुलन्‍दशहर के शिकारपुर कस्‍बे के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्‍त हादसे में अश्वनी निवासी गोरखपुर, अखिलेश निवासी जिला कानपुर के रूप में हुई। हादसे में किशन तथा अन्‍य की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का उपचार अशोक अस्‍पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button