समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया छात्र और नौजवानों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप
Samajwadi Party accused BJP of ruining the future of students and youth

Panchayat 24 : भाजपा नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के छात्रों और नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल रही है। युवाओं का जीवन अंधरकारमय हो गया है। यह बातें समाजवादी पार्टी के मूलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने ग्रेटर नोएडा में पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान कहीं।
दरअसल, समाजवादी पार्टी की ओर से छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रेटर नोएडाके नॉलेज पार्क तीन में एक सदस्यता अभियान चलाया था। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की मनमानी का सबसे बुरा असर देश के युवाओं और छात्रों पर हुआ है। उन्हेंने कहा कि युवा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों पर विश्वास जता रहा है। अखिलेश यादव ने हमेशा छात्र, नौजवान के हित के लिये कार्य किया है। युवाओं और नौजवानों को राजनैतिक मुख्यधारा से जो़डकर आगे बढ़ाने का काम किया है। ऐसे में उनको मजबूत करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि प्रदेश भर युवाओं के हालात बदतर है। उनकी समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है। यदि कोई युवा अपने हक की मांग उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजना चलाकर विकास किया और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य किया।
इस मौके पर मुख्य रूप इसरार सोलंकी, रामशरण नागर एडवोकेट, जिला महासचिव सुधीर तोमर, रोहित मत्ते गुर्जर, दीपक नागर, कुंवर नादिर अली, मुनीश शुक्ला, मोहित यादव, मोहित नागर, विकास जतन, शैलेन्द्र भाटी, हैप्पी पंडित, संजय, यादव, गजेन्द्र यादव, इरफ़ान अमानत, केपी यादव, विनय शर्मा, दिनेश गुर्जर, दिगम्बर सिंह, अतुल यादव, विपिन कसाना, नीतीश भाटी, इमरान चौधरी, शाहरुख़ चौधरी, आदि मौजूद रहे।