कार्यकारिणी विस्तार : सादोपुर निवासी हर्ष चौधरी मुकद्दम बने समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
Executive expansion: Harsh Chaudhary Muqaddam, resident of Sadpur, became the Deputy Chairman of Dadri Assembly of Samajwadi Party

Panchayat 24 : समाजवादी पार्टी ने दादरी विधानसभा में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी ने सादोपुर गांव निवासी हर्ष चौधरी को दादरी विधानवभा उपाध्यक्ष बनाया है। हर्ष चौधरी मुकद्दम ने विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विश्वास को बनाए रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।
समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के निर्देश पर हर्ष चौधरी मुकद्दम को विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत हिया। रोहित ने कहा कि हर्ष समाजवादी पार्टी से काफी समय से जुड़े हुए हैं। वह पिछले चार सालों से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। उनकी संघर्षशीलता को देखते हुए उन्हें पार्टी ने दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपने का निर्णय लिया है। हर्ष ने भी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी के लिए दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ओर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का धन्यवाद दिया।