ग्रेटर नोएडा जोन

दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : ट्रक से टकराई कार, एक महिला सहित तीन की मौत

Horrific Accident on Eastern Peripheral Expressway in Dadri Area: Car Collides with Truck; Three Dead, Including One Woman

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : ग्रेटर नोएडा जोन क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्‍त कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्‍कों ने एक महिला सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक सात साल की बच्‍ची को पुलिस ने उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया। यह दर्दनाक हादसा दादरी कोतवाली क्षेत्र के अन्‍तर्गत दादरी कट से गाजियाबाद की ओर ग्राम शाहपुर अंडरपास के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला विवेक (32) हरियाणा के भिवाड़ी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह भिवाड़ी में ही अपनी पत्‍नी ममता (30) और बेटी परी (07) के साथ रहता था। विवेक के भाई अमरदीप ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर में उनकी मौसी रहती है। मौसी के बेटी की शादी में शामिल होने के लिए विवेक ममता और परी के साथ ईस्‍टन पैरीफेरल एक्‍सप्रेस-वे के रास्‍ते बनारस जा रहा था। विवेक के साथ राजस्‍थान के नागौर का रहने वाला उसका साथी विजयपाल भी साथ था। विजयपाल ही कार चला रहा था। दादरी के शाहपुर अण्‍डरनपास के पास उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रक लगाने के कारण ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्‍कत से क्षतिग्रस्‍त वाहनों से बाहर निकाला। वहीं, आरोपी ट्रक चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्‍जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button