सेंट्रल नोएडा जोन

ग्रेटर नोएडा के गांव में मामूली विवाद बना जानलेवा : नाली के कचरे को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ में घायल

Panchayat 24 (सेंट्रल नोएडा): सेन्ट्रल नोएडा जोन क्षेत्र के साकीपुर में एक 25 वर्षीय युवक की एक मामूली विवाद में उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। युवक की घटना में मौत हो गई। विवाद नाली से कूड़ा निकलने को लेकर शुरू हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की आरोपी से हुई मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं आरोपी की का एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गांव निवासी रितेश के पुत्र साजन (25) और कालू के पुत्र मंगेश उर्फ़ टिल्लू के बीच नाली से निकले कचरे को जलाने पर विवाद हुआ था। बीते देर रात साजन अपने एक दोस्त की शादी से लौटा था। जब वह अपनी गाड़ी ख़डी कर रहा था तभी पड़ोसी मंगेश उसके साथ गाली गलौच करने लगा। दोनों के बीच कहासूनी शुरू हो गई। इसी बीच मंगेश ने असलाह से साजन को गाली मार दी। गोली लगने से साजन लहू लुहाँ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। परिजन पीड़ित को गंभीर हालात में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

आरिपी की तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा मोजरबीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस को सामने से एक संदिग्ध कार अति हुई दिखाई दी। कार को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार ने कार को मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे बनी कच्ची सड़क पर जंगल की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा करने पर कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ में की गई जवाबी कार्रवाई में एक कार सवार बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। आरोपी की पहचान मंगेश निवासी साकीपुर के रूप में हुई है। वहीं उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस व एक आई-10 कार बरामद की है।

Related Articles

Back to top button