मायावती के करीबी माने जाने वाले गजराज नागर बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव
Gajraj Nagar, considered close to Mayawati, became the state secretary of the Samajwadi Party
Panchayat24.com : कभी बहुजन समाज पार्टी के तेज तर्रार एवं कद्दादावर नेता माने जाने वाले गजराज नागर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त संजीव त्यागी को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया हैै। पार्टी की जिला ईकाई ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। गजराज सिंह नागर ने पार्टी द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

कौन है गजराज सिंह नागर ?
गजराज सिंह नागर का नाम जिले के बड़े राजनीति चेहरों में शामिल है। वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के पैत्रक गांव बादलपुर के रहने वाले हैं। कभी गजराज सिंह नागर का नाम मायावती के बेहद करीबियों में शुमार किया जाता था। उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर मेरठ की किठौर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह जिला पंचायत सदस्य हैं।
2022 के विधानसभा चुनावों से पूर्व हुआ पार्टी से मोह भंग
गजराज सिंह नागर का नाम उन नेताओं में शामिल हो गया है जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और मायावती की राजनीति में निष्क्रियता के चलते बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने का हर सार्थक प्रयास करेंगे। जिला एवं प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जनजन पहुंचाने के लिए कड़ा प्रयास करेंगे। अभियान चलाकर लोगों को समाजवादी संदेश से परिचित कराया जाएगा। गजराज सिंह नागर ने अखिलेश यादव की व्यवहार कुशलता की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें आधुनिक भारत सोच वाला नेता बताया।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, जिलाध्यक्ष इन्द्र प्रधान, नरेन्द्र नागर, सुनील भाटी, पीताम्बर शर्मा, कृशान्त भाटी, सुधीर भाटी, रामशरण नागर, जगबीर नंबरदार, मेहंदी हसन, श्याम सिंह भाटी, रोहित बैसोया सुरेन्द्र नागर, राजू नम्बरदार, कृष्णा चौहान, अकबर खान, विनीत भाटी, विपिन नागर, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी, विकास जतन, चमन नागर, दीपक नागर, शैलेंद्र भाटी, लखन यादव, विकास तौगड़, सीपी सोलंकी, मिंटी खारी,जय यादव, अवनीश भाटी, देवेंद्र भाटी, जगत खारी, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, बलेश्वर वाल्मीकि, अनिल नागर, अक्षय पंडित, सुमित नागर, प्रशांत भाटी, मनोज शर्मा, ललित कुमार, लाटसाहब लोहिया, बेगराज गुर्जर, रोहताश बैसोया सहित पार्टी की जिला इकाई के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।