यमुना प्राधिकरण

यदि आप भी करते हैं यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर सफर तो यह खबर आपके काम की है, जानिए क्‍या है पूरा मामला ?

If you also travel on Yamuna Expressway then this news is useful for you, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर आ रही है। नोएडा और आगरा के बीच बने इस एक्‍सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए यह खबर परेशानी बढ़ाने वाली है। इस एक्‍सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए सफर भारी पड़ने वाला है। या फिर यू कहें कि यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर यात्रा करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को जोरका झटका लगा है। यदि आप भी यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।

क्‍या है पूरा मामला ?

दरअसी, यमुना एक्‍स्‍प्रेस-वे पर टोल दरें बढ़ा दी गई है। बढ़ी दरें आगामी एक अक्‍टूबर से लागू होंगी। यह जानकारी यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह ने प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर टोल की दरों को बढ़ाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। डॅ अरूणवीर सिंह ने कहा कि यमुना एक्‍सप्रेस-वे का रखरखाव एवं संचालन करने वाली कंपनी पिछले कुछ सालों से लगातार टोल की दरों को बढ़ाने की मांग कर रही थी। इस बार कंपनी की मांग पर गंभीरता से विचार करने के बाद स्‍वीकार कर लिया गया है।

बढ़ी हुई टोल दरें 

– दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को पूर्व में 1 रूपया 25 पैसे प्रति किमी की दर से टोल वसूला जाता था। अब इसको बढ़ाकर 1 रूपया 50 पैसे कर दिया गया है।

– कार, जीप और हल्‍के चार पहिया वाहनों से पूर्व में 2 रूपया 50 पैसे प्रति किमी की दर से टोल वसूला जाता था। अब इसको बढ़ाकर 2 रूपये 95 पैसे कर दिया गया है।

– हल्‍के व्‍यवसायिक वाहनों से पूर्व में 4 रूपये 15 पैसे प्रति‍ किमी की दर से टोल वसूला जाता था। अब इस दर को बढ़ाकर 4 रूपये 60 पैसे कर दिया गया है।

– बस एवं ट्रकों से पूर्व में यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर 8 रूपये 45 पैसे की दर से टोल वसूला जाता था जिसको बढ़ाक 9 रूपये 35 पैसे कर दिया गया है।

– भारी वाहनों से अभी तक 16 रूपये 60 पैसे प्रति किमी की दर से टोल वसूला जाता था। इब इसको बढ़ाकर 18 रूपये 35 पैसे कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button