धार्मिक यात्रा : ग्रेटर नोएडा से खाटू श्याम एवं सालासर बालाजी के लिए यात्रा का प्रस्थान
Religious Tour: Departure of Yatra from Greater Noida to Khatu Shyam and Salasar Balaji
Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बीते शुक्रवार को खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी के लिए यात्रा की शुरूआत हुई। यह अपने तरीके की पहली सामुहिक यात्रा है। इस प्रथम यात्रा में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले सैकड़ों दर्शनार्थी ने इस धार्मिक यात्रा में सम्मिलित होकर इस अवसर का लाभ उठाया। विभिन्न सोसाइटी से सैकड़ों दर्शनार्थी प्रभु दर्शन के लिए अत्यंत उत्साहित रहे। और इस पुण्य धार्मिक यात्रा का हिस्सा बने।
श्री श्याम कुटुंब सेवा ट्रस्ट (ग्रेनो वेस्ट) के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत के नागरिक होने के नाते उनका सनातन संस्कृति के प्रति कुछ कर्तव्य है। अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन करते हुए सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है इसी प्रकार से सनातन धार्मिक प्रचार प्रसार को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं आगे भी व्यवस्थित रहेंगी। इस पुण्य अवसर पर संस्था से योगेंद्र सिंह, प्रकाश कोटिया, शिवम अग्रवाल, बिजेंद्र बंसल, हेम चन्द्र तिवारी, कपिल कौशल, ललित पाल, गगन रसिया ने सेवादार के रूप में सेवा की।