नोएडा जोन

कार से बचने में पलटा ऑटो, ई-स्कूटी सवार की मौत

Panchayat 24 (नोएडा) : थाना सेक्टर-58 क्षेत्र अंतर्गत कैलाश हेल्थ विलेज, सी-ब्लॉक सेक्टर-62 के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक कार चालक द्वारा वाहन पीछे किए जाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा चालक ने कार से बचने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी से टकरा गया।

हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी मोहम्मद भाई उर्फ़ गुलाम के रूप मन हुई। वह बलेंकित में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button