कोहरे का कहर : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन, एक की मौत, 9 घायल
Fog havoc: Vehicles collide on Yamuna Expressway, one dead, 9 injured
Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा जोन में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 9 लोग घायल हो गए जबकि एक व्यकित की मौत हो गई। पुलिस तथा राहत एवं बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जेवर कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार जेवर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण बस और कार सहित लगभग आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार यमुनाय एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगारा की ओर जाने वाली लेन पर लगभग 30 किमी के दायरे में बहुत अधिक कोहरा था। दृष्यता बहुत कम थी। शनिवार तड़के एक बस के आगे चल रहे केंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। केंटर के पीछे चल रही बस चालक बस की गति को नियंत्रित नहीं कर सका और केंटर से टकरा गई। देखते ही देखते बस के पीछे चल रही कारें भी बस एवं एक दूसरे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार कमलेश (28) निवासी इटावा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल सभी 9 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे के किनारे कराया जिससे यातायात सामान्य हो सका।