आम पार्टी में खास रणनीति को साधने का प्रयास, गौतम बुुद्ध नगर में समाजवादियों ने 2027 में संभावनाओं की तलाश शुरू
Attempts to achieve a special strategy in Aam Party, socialists in Gautam Buddha Nagar started looking for possibilities in 2027

Panchayat 24 : गौतम बुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी की आम (मैंगो) पार्टी चर्चा का विषय बनी हुई है। कहने को तो यह सामान्य सी आम पार्टी थी, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जानकारों की माने तो समाजवादियों ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने लिए संभावनाएं तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आम पार्टी के आयोजन को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो आम पार्टी में समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शह और मात का खेल शुरू हो चुका है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, गौतम बुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने अपने पैतृक गांव बील अकबरपुर में आम (मैंगो) पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के लगभग सभी वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेताअ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी का कहना है कि आम पार्टी में लोकसभा चुनाव के बाद गौतम बुद्ध नगर जिले में पार्टी की मजबूती के लिए विचार किया गया। बता दें कि हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को शानदार जीत मिली है। इस जीत ने समाजवादियों के लिए ऊर्जा संचार का काम किया है। समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है। इसके बाद से ही पार्टी नेता और कार्यकर्ता 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने लिए संभावनाएं तलाशने में लगे हैं।
सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर आयोजित की गई आम पार्टी में भले ही लोकसभा चुनाव के बाद जिले में पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा की बात कही जा रही है, लेकिन वास्तव में इस आयोजन के माध्यम से पार्टी के नेता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक दूसरे के मन को टटोलने का प्रयास किया। आम पार्टी में उपस्थित पार्टी का हर वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता यह जानना चाह रहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कौन अपनी दावेदारी पेश कर रहा है? कौन किसके पक्ष में खड़ा है ? उनकी दावेदारी को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कितना समर्थन मिल सकता है ? सूत्रों की माने तो कुछ नेताओं ने अपनी दावेदारी के पक्ष वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने तक का दावा कर दिया। वहीं, कुछ नेताओं ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
आम पार्टी में उपस्थित प्रमुख समाजवादी पार्टी नेता
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर आयोजित आम पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, आश्रेय गुप्ता, सुनील चौधरी, जगदीश शर्मा, राहुल अवाना, राकेश यादव,महेन्द्र यादव, प्रताप चौहान, सुधीर तोमर, देवेंद्र अवाना, कृशान्त भाटी, सुन्दर यादव, मनोज भाटी, पीताम्बर शर्मा, कृष्णा चौहान, विकास यादव, सुनीता यादव, जुगती सिंह, रोहित मत्ते गुर्जर, सुरेन्द्र नागर, अमित रौनी, कपिल सैफी, अक्षय भाटी, सुदेश भाटी, नवीन भाटी, कुंवर नादिर अली, शैलेन्द्र भाटी, राकेश गौतम, मुकेश सिसोदिया, मेंहदी हसन, अकबर खान, मनोज शर्मा, जगत खारी, रविन्द्र यादव, विपिन सैन, हरवीर प्रधान, वचन भाटी, विनीत यादव, अनीता चौहान, दीपक नागर, राहुल आर्यन, हैप्पी पंडित, शौकत अली, जितेन्द्र अग्रवाल, सुमित भारती, हारून सैफी, लखन जाटव, कवित गुर्जर, कुलदीप भाटी, रहिसुद्दीन मेंबर, यशपाल भाटी, देवेन्द्र भाटी, जावेद अंसारी, गजेन्द्र रावल, अनीस अहमद, सुरेन्द्र भाटी, सुमित अम्बावता, इमरान खान, रोहित शर्मा, दीनदयाल शर्मा, विजेन्द्र चौहान, अनिल नागर, प्रेमपाल रावल, राहुल गौतम, जाकिर मुनिरी, उपेंद्र यादव, सतीश भाटी एवं नीरज तंवर आदि पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिलेश दरबार में अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे जिले के समाजवादी पार्टी नेता
जानकारों की माने तो गौतम बुद्ध नगर जिले के समाजवादी पार्टी नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दरबार में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटे हैं। इसके लिए हर महीना लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकातों का दौर शुरू भी कर दिया है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव का सामान्यत: दिल्ली आगमन होता रहता है। ऐसे में पार्टी के नेताओं की उनसे दिल्ली में भी मुलाकात होती रहती है। ऐसे में हर नेता खुद को विधानसभा चुनाव का प्रबल दावेदार मानकर चल रहा है।
इन नेताओं के नाम की चर्चा हुई है शुरू
पार्टी सूत्रों की माने तो आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी नेताओं की दावेदारी का अभी प्रारंभिक चरण है। इस चरण में भी कई अहम नाम बतौर दावेदार निकलकर सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक और प्रबल दावेदार के तौर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का नाम सामने आया है। सुधीर भाटी दादरी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी दावेदारी के पक्ष में जिले के कई बड़े नेताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त कर लिया है। हालांकि उनके लिए सबकुछ इतना आसान नहीं होने वाला है। यह भी पता चला है कि जिन वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त करने की बात सुधीर भाटी कह रहे हैं, उनमें से कई लोग दादरी विधानसभा सीट से स्वयं को दावेदार मान रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी को भी दादरी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी का दमदार दावेदार माना जा रहा है। पार्टी के कुछ लोगों का कहना है कि राजकुमार भाटी को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है लेकिन वह जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। ऐसे में इस बार किसी अन्य दावेदार को पार्टी टिकट देगी। इसके बावजूद पार्टी के जानकार इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि राजकुमार भाटी अंत तक अपने पत्ते नहीं खोलेंगे, लेकिन अंतत: 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी सभी पर भारी पड़ेगी।
सूत्रों की माने तो हाल ही में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे डॉ महेन्द्र सिंह नागर भी विधानसभा चुनाव के दावेदारों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर और वरिष्ठ अधिवक्ता रामशरण नागर का नाम भी आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव के दावेदारों में शामिल बताए जाते हैं। वहीं, नोएडा विधानसभा सीट के लिए एक बार फिर से सुनील चौधरी, राहुल अवाना, राकेश यादव और आश्रय गुप्ता बड़े इच्छुक दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी जेवर विधानसभा सीट पर दावेदारों का नाम सामने नहीं आया है।