स्पेशल स्टोरी
भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा की तारीख से उठ गया पर्दा, किस स्थान पर होगी गौतम बुद्ध नगर के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा ?
The curtain has been lifted on the date of announcement of BJP District Presidents, at which place will the name of the new District President of Gautam Buddha Nagar be announced?

Panchayat 24 : उत्तर प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की बहुप्रतिक्षित घोषणा की तारीख से पर्दा उठ गया है। जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का नए जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर लंबा इंतजार भी समाप्त हो जाएगा। भाजपा ने मैराथन विचार विमर्श के बाद जिलाध्यक्षों के नामों की सूची तैयार की है। बुधवार को जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा पर पार्टी एवं संगठन के वरिष्ठ लोगों के बीच लखनऊ में गहन चर्चा हुई। सूत्रों की माने तो जिलाध्यक्षों के नामों की सूचना संबंधित जिलों में ही की जाएगी। संगठन द्वारा हर जिले के लिए नियुक्त किए गए चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। Panchayat24 ने उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होनी के बाद होगी।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, उत्तर प्रदेश में भाजपा के 98 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा बीते 30 दिसंबर को होनी थी। कई कारणों के चलते यह सूची अभी तक जारी नहीं हो सकी है। कई मौकों पर ऐसा प्रतीत हुआ था कि एक अथवा दो दिनों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो सकती है। पूरा फरवरी महीने में कुछ इसी तरह की आशंकाओं के कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं और पार्टी तथा संगठन से जुड़े लोगों की धड़कनों को बढ़ाती रही थी।
जानकारों की माने तो भाजपा में संगठन एवं सरकार के वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारी अपने पक्ष के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष बनवाने की खींचतन तथा सामाजिक समीकरणों को बेहतर तरीके से साधने के कारण भी सूची की घोषणा में देरी हुई। सूत्रों की माने तो होली के त्यौहार के बाद आगामी 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। भाजपा के संबंधित जिला कार्यालय पर चुनाव प्रभारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार कुछ जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा रूक सकती है। अर्थात लगभग 75 से 80 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। गौतम बुद्ध नगर जिले के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की बात करें तो 16 मार्च को दोपहर 2 बजे तिलपता गोलचक्कर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना एवं चुनाव अधिकारी विजय शिवहरे भी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश में लगभग 20 से 25 जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा अभी भी सामाजिक एवं लैंगिक समीकरण साधने और पार्टी एवं संगठन की अंदरूनी खींचतान के कारण अटक सकती है।
किसके सिर पर सजेगा गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष का ताज
गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष के लिए जिला पार्टी कार्यालय पर लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए अपने नामांकन जमा किए थे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की नजरें जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए प्रस्तावित 30 दिसंबर पर टिक गई थी। ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का इंतजार लगातार बढ़ता ही गया। गौतम बुद्ध नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं के मन में यह जानने की बड़ी जिज्ञासा है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की कमान एक बार पुन: वर्तमान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी के हाथों में होगी अथवा कोई नया चेहरा जिले में पार्टी का नेतृत्व संभालेगा। नए चेहरों के रूप में कुछ प्रभावशाली चेहरे मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें योगेश चौधरी, सेवानंद शर्मा, सुभाष भाटी और अभिषेक शर्मा का नाम प्रमुख है।