ग्रेटर नोएडा जोन

सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, मुनेंद्र प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग। SP Delegation Meets Police Commissioner, Demands Fair Probe in Munendra Arrest Case Related to Yuvraj Mehta Death IncidentSP Delegation Meets Police Commissioner, Demands Fair Probe in Munendra Arrest Case Related to Yuvraj Mehta Death Incident

ग्रेटर नोएडा। गत माह नोएडा में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से युवराज मेहता की मौत के मामले में मदद के लिए आगे आए मुनेंद्र की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ से ग्रेटर नोएडा पहुंचा और पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि युवराज मेहता की मौत के बाद मुनेंद्र ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया था। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग ईर्ष्या करने लगे और द्वेषपूर्ण भावना के तहत उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल किए मुनेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। समाजवादी पार्टी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करती है।

सपा के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि दलित वर्ग से संबंध रखने वाले मुनेंद्र के खिलाफ बिना समुचित जांच के की गई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने वाले युवाओं का मनोबल टूटेगा। उन्होंने मांग की कि यदि जांच में मुनेंद्र निर्दोष पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल जेल से रिहा किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। समाजवादी पार्टी के अनुसार पुलिस आयुक्त ने प्रकरण की क्राइम ब्रांच से निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, राहुल आवाना, फकीरचंद नागर, बागपत जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, रोहित मत्ते गुर्जर, विनोद लोहिया, जगवीर नंबरदार, अक्षय चौधरी, विक्रम टाइगर, लाल सिंह गौतम, मोहित नागर और अमित भाटी सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#SamajwadiParty

#GreaterNoidaNews

#MunendraCase

#NoidaPolice

#JusticeForMunendra

Related Articles

Back to top button