ग्रेटर नोएडा जोननोएडा जोनस्पोर्ट्स

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिसिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 13 नई पीआरवी गाड़ियां तैनात

Panchayat 24 (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पहले से संचालित पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) के साथ-साथ 13 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

नई पीआरवी गाड़ियों के जुड़ने से पुलिस की पहुंच अब और तेज व प्रभावी हो सकेगी। इसके अंतर्गत थाना सेक्टर-113, बिसरख, बादलपुर, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, दादरी, कासना, रबूपुरा और बीटा-2 को एक-एक पीआरवी वाहन दिया गया है। वहीं थाना दनकौर और जेवर को दो-दो पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं।

सभी नई पीआरवी गाड़ियों को अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है और इन्हें संबंधित थाना क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि इन वाहनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को तेज और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सहायता मिल सके। साथ ही क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने प भी जोर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button