तिलपता के जाम से लोगों को मिलेगी राहत, सड़क पर डिवाइडर लगाने का काम शुरू

Panchayat 24 (सेंट्रल नोएडा) : तिलपता गांव से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों को अब थका देने वाले घंटों के जाम से राहत मिलेगी। इससे यात्रीक में कम समय लगेगा और समय से गंतव्य पर पहुँच सकेंगे.
दरअसल, दादरी और हापुड़ के आसपास की ओर से ग्रेटर नोएडा और नोएडा की ओर सफर करने वाले लाखों लोग यात्रा करते है। इन्हें तिलपता गांव से होकर गुजरने वाले सूरजपुर दादरी मार्ग गुजरने वाले यात्रियों को सुबह और शाम घंटों भारी जाम से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। तिलपता गांव में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्रेफिक पुलिस और प्राधिकरण ने काफ़ी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण ने जाम की समस्या को और अधिक विकराल बना दिया है। अतिक्रमण ने पुलिस और प्राधिकरण के प्रयासों पर पलीता ही लगाया है।
पुलिस द्वारा समस्या के समाधान के किए बड़ी पहल करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसीपी ट्रेफिक के अनुसार बैठक में जाम से राहत के लिए तिलपता गोल चक्कर से लेकर दादरी बाईपास तक लगभग दो किमी के रास्ते को डिवाइडर लगाकर वन-वे किया जाएगा। डीसीपी ट्रेफिक के अनुसार इससे लोगों को जाम से काफ़ी राहत मिलेगी। वहीं, प्राधिकरण सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। प्राधिकरण की माने तो सेंटर से दोनों तरफ साढ़े दस – साढ़े दस मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में यह चौडाई पकंच से सात मीटर चौड़ी हैं। ऐसे में दोनों ओर लगभग साढ़े तीन मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।



