दर्दनाक : भैंस के गोबर के नीचे दबा 6 माह का मासूम, दम घुटने से मौत
Traumatic: 6 month old innocent buried under buffalo dung, dies of suffocation

Panchayat 24 : उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भैंस के गोबर में दबरक 6 महीने का एक मासूम बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में बच्चे कोउपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दम घुटने से बच्चे की मौत हुई है। मामला महोबा जिले के कुलपहपड़ कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सतारी गांव निवासी मुकेश कुमार और उसकी पत्नी निकिता पखेतीबाड़ी करते हैं। घर पर ही पशुपालन करते हैं। उनके लगभग आधा दर्जन मवेशी है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम को मुकेश काम से घर से बाहर गया हुआ था। निकिता घर पर काम कर रही थी। उसका तीन साल का बेटा यादवेन्द्र और 6 महीने का बेटा आयुष पास में ही खेल रहे थे।। तभी उसका 6 महीने का बेटा आयुष रोने लगा। निकिता ने बेटे को पास में ही पालने में लिटा दिया। पालने के पास पशु भी बंधे हुए थे। बच्चे को पालने में लिटाकर निकिता काम में व्यस्त हो गई। इसी बीच एक भैंस ने बच्चे के ऊपर गोबर कर दिया। गोबर में मुंह दबने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। लगभग आधा घंटा बाद जब निकिता ने देखा तो बच्चा अचेत अवस्था में पालने में पड़ा हुआ था। बच्चे को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के मुंह और नाक में गोबर भरने से बच्चे की मौत हुई है। घटना से परिजनों में मातम छा गया।