खबर पर लगी मुहर : समाजवादी पार्टी ने डॉ महेन्द्र नागर को बनाया गौतम बुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी, मुकाबल डॉक्टर बनाम डॉक्टर होना तय
Stamp on the news: Samajwadi Party made Dr. Mahendra Nagar the Gautam Buddha Nagar Lok Sabha candidate, the contest is decided to be doctor versus doctor.

Panchayat 24 : समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ महेन्द्र सिंह नागर को गौतम बुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद Panchayat 24 की खबर पर मुहर लग गई है। Panchayat 24 ने कई बार खबर प्रकाशित करते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी किसी गुर्जर समाज के चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाएगा। इस दौड़़ में डॉ महेन्द्र सिंह नागर की दावेदारों को समाजवादी पार्टी द्वारा बनाए जाने की बात कही थी।
यह भी पढ़े : गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट : महेन्द्र सिंह नागर, राहुल अवाना या फिर कोई और होगा समाजवादी पार्टी उम्मीदवार ?
समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ महेन्द्र सिंह नागर को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद तय हो गया है कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। अर्थात मुकाबला डॉक्टर बनाम डॉक्टर के बीच होना लगभग तय हो गया है। बता दें कि भाजपा ने वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा को लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने अभी तक गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया हे। लेकिन जिस स्थिति से समाजवादी पार्टी गुजर रही है उससे लगता नहीं है कि पार्टी से किसी चमत्कारिक व्यक्तित्व का व्यक्ति चुनाव मैदान में उतरेगा जो भाजपा और सपा के बीच की लड़ाई को त्रिकोणीय बना सकेगा।
अंतिम समय पर पार्टी ने डॉ महेन्द्र सिंह नागर पर जताया भरोसा
दरअसल, समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से बीते शुक्रवार को मैराथन बैठक कर शेष लोकसभा सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी थी। लेकिन गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट का नाम इन लोकसभा सीटों की सूची में शामिल नहीं था। सूत्रों की माने तो पार्टी नेतृत्व राहुल अवाना और डॉ महेन्द्र सिंह नागर की दावेदारी में से किसी एक का चुनाव नहीं कर सका था जिसके चलते गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी का अंतिम फैसला नहीं हो सका था। शनिवार को एक बार फिर पार्टी कार्यालय पर गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम पर मैराथन बैठक कर चर्चा की गई। अंत में डॉ महेन्द्र सिंह नागर राहुल नागर पर भारी पड़े। निवार शाम को डॉ महेन्द्र सिंह नागर को गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
लंबा राजनीतिक अनुभव आया काम
सूत्रों की माने तो गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से टिकट की दौड़ में राहुल अवाना और डॉ महेन्द्र सिंह नागर के बीच कांटे का मुकाबला था। लेकिन पार्टी ने अंत में डॉ महेन्द्र सिंह नागर पर भरोसा व्यक्त किया। माना जा रहा है कि डॉ महेन्द्र सिंह नागर का लंबा राजनीतिक अनुभव उनकी दावेदारी को मजबूत करने में काम आया। बता दें कि डॉ महेन्द्र सिंह नागर लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वह छात्र जीवन से कांग्रेस से जड़े थे। कांग्रेस में कई संगठनिक जिम्मेवारियों का भी निर्वहन किया था। कई बार गौतम बुद्ध नगर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष भी रहे थे। साल 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से नाराजगी जताते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थामा था।