ग्रेटर नोएडा से चंद किमी की दूरी पर दर्दनाक हादसा : छ: लोगों की मौत, कई घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
Tragic accident a few km away from Greater Noida: Six people died, many injured, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा से चंद कदमों की दूरी पर बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में छ: लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी था।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के पड़ोस में बुलन्दशहर जिले के सिकन्द्राबाद कस्बे में गुलावठी रोड़ पर स्थित आशापुरी कॉलोनी में राजूद्दीन परिवार सहित रहते है। वह मकान में लिंटर की सेटरिंग लगाने का काम करते है। जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी रूखसाना का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। सोमवार को उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। रूखसाना को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजनों ने घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी थी।
घटना का वीडियो यहां देखे : ग्रेटर नोएडा से चंद किमी की दूरी पर दर्दनाक हादसा, छ: की मौत
शाम लगभग आठ बजे ऑक्सीजन सिलेंडर को व्यवस्थित करने का प्रयास परिवार के लोगों द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके चलते दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। विस्फोट की तेज आवास से आसपास का पूरा क्षेत्र दहल गया। कुछ देर के लिए लोग कुछ समझ ही नहीं सके कि मामला क्या है ? घटना की सूचना पाकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन के द्वारा स्थानीय लोगों कीर मदद से तुरन्त ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। घायलों को एंबुलेंश की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मकान में बड़े और बच्चों सहित लगभग 20 लोग रह रहे थे। सभी लोग मकान के मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान लगभग 08 लोगों को बाहर निकाला जा चुका था। वहीं, पांच लोगों की भी मलबे में दबने से मौत हो गई है। इनमें राजूद्दीन (50) रूखसाना (45), सलमान (16), तमन्ना (21) आसमोहम्मद (26) और हिफजा (3) का नाम शामिल हैं। वहीं, सिराज उर्फ सिराजुद्दीन और शाहरूख की को उपचार के लिए भेजा गया है। सिराजुद्दीन की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।