राजनीति

अमित शाह के दौरे के बाद भी पश्चिमी बंगाल में भाजपा को झटके लगने जारी, जानिए किस भाजपा सांसद ने ज्‍वाइन की टीएमसी

BJP continues to face setbacks in West Bengal even after Amit Shah's visit, know which BJP MP has joined TMC

Panchayat24.com : जिन राज्‍यों में भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ अचानक रूक जाता है, उनमें पश्चिम बंगाल एक है। भले ही पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़ी संख्‍या में टीएमसी के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बावजूद भाजपा ममता बनर्जी के अभेद किले को भेदने में नाकाम रही। राज्‍य में टीएमसी की सरकार बनी और ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बनी। इसके बाद जितनी तेजी से टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी छोडी थी उससे कहीं अधिक तेजी से घर वापसी शुरू कर दी। भाजपा छोड़कर घर वापसी का यह दौर अभी तक लगातार जारी है। इस कड़ी में बाबुल सुप्रियो के बाद एक और बड़ा झटका भाजपा को लगा है।

भाजपा सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह आज टीएमसी में शामिल हो गए है। अर्जुन सिंह राज्य की बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। आज उन्होंने कोलकाता में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। जिसके बाद भाजपा को छोड़कर टीएमसी में शामिल होने की घोषणा की।

लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में हुए थे शामिल

दरअसल, अर्जुन सिंह को दबंग छवि का नेता माना जाता है। आम चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेद्वी को हराकर लोकसभा का चुनाव जीता था। अर्जुन सिंह ने पार्टी छोड़कर टीएमसी का दामन ऐसे वक्‍त में थामा है जब गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल का दौरा किया था। अमित शाह के इस दौरे के बाद माना जा रहा था कि भाजपा बंगाल में संगठन अथवा सरकार के स्‍तर पर कुछ बड़ा करने जा रही है। अर्जुन सिंह ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश में पार्टी संगठन की जानकारी भी दी थी।

Related Articles

Back to top button