रैली में जोश, उड़ान में संदेश, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत? दादरी रैली के बाद युवा नेता को साथ ले गए अखिलेश, बन गया सियासी चर्चा का केंद्र
High spirits at the rally, a message conveyed in flight—is this a signal of preparations for the 2027 Assembly elections? After the Dadri rally, Akhilesh took a young leader along with him, becoming the focal point of political discussion.

Panchayat 24 (दादरी विधानसभा) : दादरी में सम्पन्न हुई समाजवादी समानता भाईचारा रैली कई कारणों से चर्चा में बनी हुई है। एक कारण पार्टी के युवा नेता कृशांत भाटी भी है। दरअसल, रैली के बाद अखिलेश यादव कृशांत भाटी के अपने निजी चार्टेड विमान से अपने साथ लखनऊ ले गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एक युवा नेता को दी गई यह तवज्जो समाजवादी पार्टी में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारों का मानना है कि यह घटना बहुत हद अखिलेश यादव के युवाओं पर जताए जा रहे विश्वास को व्यक्त करता है। ऐसे में माना जा सकता है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन और चुनाव में पार्टी युवाओं पर बड़ा दांव खेलने जा रही है।
बता दें कि दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज पर सम्पन्न हुई समाजवादी समानता रैली में अखिलेश यादव के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। अखिलेश यादव ने युवाओं और किसानों पर अपने सम्बोधन को केंद्रित रखा। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता को महत्वपूर्ण संदेश दिए और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की।
कृशांत भाटी ने बताया कि विमान यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आगामी विधानसभा चुनाव, क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर जिन किसानों को 64% मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही किसानों को 4 प्रतिशत प्लॉट देने और पंचायत चुनाव बहाल कराने की बात भी कही गई।
अखिलेश यादव ने रैली में मिले जन समर्थन से प्रसन्न थे। उन्होंने करते रैली में भारी संख्या में उपस्थित लोगों के उत्साह को देखकर स्पष्ट है कि दादरी क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।



