दादरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क, केन्द्र सरकार की गिनवाई उपलब्धियां
BJP candidate in Dadri Assembly, Dr. Mahesh Sharma did public relations, enumerated the achievements of the Central Government.

Panchayat 24 : गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट की दादरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह दल है जो भारत और भारतीय के भाव को समझती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ने पिछले दस सालों में बिना किसी भेदभाव के देश की आम जनता के कल्याण के लिए योजनाए चलाई है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश का बड़ा वर्ग आज केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर डा महेश शर्मा का स्वागत किया। युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों में उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक तेजपाल नागर, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, देवा भाटी मनोज सिसोदिया, सेवानंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, लोकदल नेता मनवीर भाटी, सुनील शर्मा, सुशील भाटी, सतपाल नगर ग्राम प्रधान, अंजू भाटी, संजय भाटी और सतीश भाटी आदि लोग मौजूद थे।
गौतम बुद्ध नगर लोकसभा मीडिया प्रभारी रवि जिंदल ने बताया कि डॉ महेश शर्मा ने बुधवार को दादरी विधानसभा के खंडेरा, नंगला चमरू, समाधिपुर, कैमराला, रामगढ, सैंथली, लुहारली, चक्रसेनपुर और भोगपुर गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान वह घर घर जाकर लोगों से मिले और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बाहरी और आन्तरिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है। देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वहीं, विदेशों में भारत की कीर्ति बढ़ी है। विश्व स्तर पर देश को नई पहचान मिली है। बिना भारत के अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति की कोई प्रसांगिकता नहीं है। भारत की बात को न केवल सुना जाता है, बल्कि भारत अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में अहम भूमिका भी निभा रहा है।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनता से किए गए अपने वायदों को पूरा किया है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर चोट हुई है। देश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण तैयार किया है। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में केन्द्र सरकार दृढ संकल्पित रही है। लाभार्थी वर्ग केन्द्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से अपना जीवन स्तर ऊपर उठा रहा है। कभी उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश और बीमारू प्रदेश कहा जाता था। लेकिन भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपराध पर काबू किया है। दंगाईयों पर कड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश में बदलते हुए वातावरण का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश पूंजी निवेश के लिए निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ते राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। डॉ महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि गौतम बुद्ध नगर में जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। औद्योगिक इकाईयां यहां लग रही है। लाखों नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।