ग्रेटर नोएडा मेंजलाशयों सफाई का कार्यक्रम घोषित, जलापूर्ति बाधित होने पर क्या करें?

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : शहर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भूमिगत जलाशयों की व्यापक सफाई का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सफाई अभियान की शुरुआत 15 सितंबर से ओमीक्रॉन-1 से होगी और अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से जलाशयों की सफाई का काम 27 नवंबर तक चलेगा।
प्राधिकरण के अनुसार, जलाशयों की सफाई के दौरान संबंधित क्षेत्रों में कुछ समय के लिए पानी का दबाव कम रह सकता है। कुछ स्थानों पर जलापूर्ति प्रभावित होने की भी संभावना है। ऐसी स्थिति में जरूरत के अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए संपर्क नंबर भी जारी कर दिए हैं।
स्वच्छ जलापूर्ति को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाशयों की निर्धारित समयावधि में सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने इसके लिए क्षेत्रवार और तिथिवार कार्यक्रम तैयार किया है। यह शेड्यूल प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
प्राधिकरण का कहना है कि नियमित रूप से जलाशयों की सफाई कराने का उद्देश्य जल की गुणवत्ता बनाए रखना और नागरिकों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है।
सफाई के दौरान कम रहेगा पानी का प्रेशर
जलाशयों की सफाई के दौरान संबंधित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का दबाव सामान्य से कम रह सकता है। इसलिए प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे सफाई की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और पानी की खपत को यथासंभव नियंत्रित रखें।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि जलाशयों की सफाई के दौरान प्राधिकरण का सहयोग करें और पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें।
सोसाइटियों को भी जलाशयों की सफाई के निर्देश
प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटियों के बिल्डरों और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को भी पत्र जारी कर परिसर में बने भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। यानी केवल प्राधिकरण के जलाशयों की ही नहीं, बल्कि सोसाइटी स्तर पर पानी के भंडारण की व्यवस्था को भी स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया है।
कब और कहां होगी सफाई?
तिथि प्रभावित क्षेत्र 15–17 सितंबर ओमीक्रॉन-1 21–23 सितंबर ओमीक्रॉन-1ए, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी 24–26 सितंबर ओमीक्रॉन-1ए, जीएच-03 सोसाइटी 28–30 सितंबर म्यू-2 1–3 अक्टूबर लोटस वैली सोसाइटी 5–7 अक्टूबर सेक्टर ज्यू-1, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी 8–10 अक्टूबर सेक्टर-36 और 37 12–14 अक्टूबर बीएचएस-16 सोसाइटी 15–17 अक्टूबर अल्फा-1 और 2 19–21 अक्टूबर ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 22–24 अक्टूबर गामा-1, गामा-2, बीटा-1, बीटा-2 26–28 अक्टूबर डेल्टा-1, 2 और 3 29–31 अक्टूबर सेक्टर म्यू-1 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी 2–4 नवंबर चाई-4 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी 5–7 नवंबर एससी/एसटी हॉस्टल 12–14 नवंबर सेक्टर-10 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी 16–18 नवंबर बालक इंटर कॉलेज 19–21 नवंबर सेक्टर-3 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी 25–27 नवंबर संकल्प सोसाइटी
पानी नहीं आए तो इन नंबरों पर करें संपर्क
जलाशय की सफाई के दौरान यदि किसी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाती है या टैंकर की आवश्यकता पड़ती है तो ग्रेटर नोएडा निवासी जल विभाग के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
7011880693, 8923799737, 9811839456, 8285944793, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380 और 9871090100।
नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
प्राधिकरण ने नागरिकों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र में जलाशय की सफाई की निर्धारित तारीख को ध्यान में रखते हुए घर में पर्याप्त पानी पहले से सुरक्षित रख लें। सफाई के दौरान पानी का अनावश्यक इस्तेमाल न करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।
स्वच्छ जल की व्यवस्था केवल प्राधिकरण की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। ऐसे में जलाशयों की सफाई के इस अभियान के दौरान शहरवासियों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होगा।




