दादरी विधानसभा

डॉ. आरपी शर्मा ने ग्रहण की दादरी रोटरी अध्यक्ष पद की शपथ

Panchayat 24 (दादरी) : समाज में समाजसेवी संस्थाओं का बड़ा महत्व है। रोटरी इंटरनेशनल भी एक ऐसी ही एक प्रमुख स्थान है। इसकी वैश्विक स्तर पर पोलियो उन्मूलन में अग्रणी भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त शिक्षा, वातावरण एवं स्वास्थ्य जैसे कई अन्य ज्वलंत समस्याओं पर भी काम कर रही है। ऐसी संस्था का नेतृत्व अपने आप में श्रेयस्कर होता है। यह सौभाग्य डॉ आर पी शर्मा को प्राप्त हुआ है। रविवार को उन्होंने दादरी रोटरी अध्यक्ष पड़ की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर सात नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

वैसे डॉ आर पी शर्मा विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। कई मौकों पर सफल मंच संचालन और नेतृत्व क्षमता का परिचय होता है। एक अध्यापक के तौर पर उन्होंने स्वयं को स्थापित किया है। बीते तीन महीने पूर्व उन्हें संगठन की कमान सौंपी गई थी जिसके बाद उनके नेतृत्व में रोटरी लगातार समाज, वातावरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए पचास प्रोजेक्ट्स किये हैं। पूरी टीम ने जिस प्रकार एक बड़ा लक्ष्य तय किया है यह दादरी रोटरी इंटरनेशनल के सामूहिक स्वरुप के लिए शुभ संकेत है।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कह कि समाज को रोटरी क्लब सहित सामाजिक संस्थाओं की भूमिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने आह्वान किया कि रोटरी जैसी अन्य संस्थाओ को आगे बढ़कर शिक्षा, वातावरण एवं अन्य जन समस्याओं को दूर करने के लिये कार्य करने की आवश्यकता है। सचिव डॉ रोहित शर्मा ने कहा कि दादरी में यह क्लब पिछले 47 वर्षो से कार्य करता आ रहा है I ट्रेनर कृष्णा बंसल ने आने वाले दिनों के कार्यक्रम के बारे में बताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब दादरी द्वारा प्रकाशित की पत्रिका ” रोटरी दीप ” का विमोचन भी किया गया।

रो. कृष्णा बंसल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित रो. उमेश शर्मा, अजय गर्ग, प्रवीण गोयल, धर्मेन्द्र शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, विजय बंसल विनय गर्ग, संजय गर्ग,पवन बंसल और राजेश गर्ग आदि ने नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ आर पी शर्मा एवं नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button