लोकसभा टिकट कटा तो भाजपा के बड़े नेता ने छोडी राजनीति, जानिए किस भावुक अंदाज में कही अपनी बात ?
लोकसभा टिकट काटा तो भाजपा के बड़े नेताओं ने छोड़ी राजनीति, जानिए किस अनोखे अंदाज में कही अपनी बात?

Panchayat 24 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके बाद सूची में नाम गायब होने पर गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा के बाद पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता ने सक्रिय राजनीति को छोड़ने का मन बना लिया है। इन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक बहुत ही भावुक पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात कही है।
कौन हैं यह नेता ?
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ हर्षवर्धन का पार्टी ने इस बार लोकसभा टिकट काट दिया है। इसके बाद उन्हेंने राजनीति छोड़ने की ओर इशारा किया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इन नामों में डॉ हर्षवर्धन का नाम गायब है। पार्टी ने चांदनी चौक सीट पर डॉ हर्षवर्धन के स्थान पर प्रवीण खंडेलवाल पर दांव खेला है। खंडेलवाल व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कनफेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव हैं। उन्हें कारोबार और इकॉनमी की अच्छी समझ है। व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर वह काफी मुखर रहते हैं। चांदनी चौक को व्यापारियों का गढ़ माना जाता है और यही वजह है कि बीजेपी ने इस बार इस सीट पर खंडेलवाल पर दांव खेला है।
डॉ हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में सक्रिय राजनीति में रहते हुए किए गए कामों का जिक्र किया हे। उन्होंने इस दौरान उनका समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं और साथियों का धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि तीस साल से अधिक के शानदार चुनावी करियर के बाद, जिसके दौरान मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जो मैंने अनुकरणीय अंतर से जीते, और पार्टी संगठन और राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया। अपनी जड़ों की ओर लौटने के लिए नमन। मुझे आगे बढ़ना है। मैं वास्तव में इंतजार नहीं कर सकता। मुझे वादे निभाने हैं.. और सोने से पहले मीलों चलना है! मेरा एक सपना है.. और मैं जानता हूं कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा। कृष्णा नगर में मेरा ईएनटी क्लिनिक भी मेरी वापसी का इंतजार कर रहा है।