सेक्स रेकेट चलाने का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार
BJP leader accused of running sex racket arrested
Panchayat 24 : सेक्स रेकेट के आरोप में फरार चल रहे भाजपा नेता को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्ता कर लिया है। बीते शनिवार को छापेमारी के दौरान भाजपा नेता के फार्महाउस से 6 नाबालिगों सहित पुलिस ने 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला मेघालय का है। आरोपी भाजपा नेता को जिला हापुड़ जिले के टोल प्लाजा से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
क्या है परा मामला ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेघायल के तुरा स्थित फार्म हाऊस ‘रिपू बागान’ के रिसॉर्ट पर बीते शनिवार को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 6 नाबालिगों को रेस्क्यू किया था। इन्हें गंदे धंधे में काम कराने के लिए रखा गया था। पुलिस ने मौके से 73 लोगों को भी हिरासत में लिया गया। इनमें 47 पुरूष तथा 26 महिलाएं शामिल हैं। हिरासत में लिए गए अधिकाशं पुरूष तथा महिलाएं नग्न तथा नशे की हालत में थे। मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि यह फार्म हाऊस मेघालय के भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक का है। मराक छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा था।
मराक ने जारी किया ने लुकआउट नोटिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बर्नार्ड एन मराक के खिलाफ मेघायल पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसके बाद से ही देश भर की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की लोकेशन हापुड़ के आसपास मिल रही थी। मेघायल पुलिस ने हापुड़ पुलिस से सम्पर्क किया। पिलखुआ पुलिस और एसओजी टीम लोकेशन के आधार पर दिल्ली लखनऊ हाईवे पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान बर्नार्ड एन मराक को गढ से दिल्ली की ओर जाते समय टोल प्लाजा के करीब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो स्पष्ट हो गया कि वह मेघालय से फरार बर्नार्ड एन मराक है। इसी की मेघालय पुलिस को तलाश भी है। हापुड़ पुलिस ने मेघायल पुलिस को सूचित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एक दिन पूर्व ही तूरा कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
आरोपी भाजपा नेता को मेघायल पुलिस को सौंपा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेघालय के आरोपी भाजपा नेता बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के बारे में मेघायल पुलिस को सूचित कर दिया गया है। ट्रांजिट कोर्ट रिमांड के आधार पर आरोपी को मेघायल पुलिस को सौंपा जाएगा। इसके बाद मेघालय पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
मराक ने फार्महाऊस को बना रखा था सेक्स रेकेट का अड्डा
मेघायल पुलिस के अनुसार बर्नार्ड एन मराक ने अपने फार्महाऊस को पूरी तरह से सेक्स रेकेट का अड्डा बनाया हुआ था। पुलिस ने यहां से कई नाबालिगों को रेस्क्यू किया। वहीं आपत्तिजनक हालत में 73 पुरूष तथा महिलाओं को भी हिरासत में लिया था। इतना ही नहीं यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी। पुलिस ने मौके से पुलिस को भारी मात्रा में शाराब की बोतले, गर्भ निरोधक तथा 500 से अधिक कडोम और आपत्तिजनक दस्तावेजों सहित कई मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। इसके अतिरिक्त मौके से 27 गाडियां और 8 बाइक भी बरामद हुई है।
फार्म हाऊस में 30 से अधिक गुप्त छोटे छोटे कमरे मिले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेघायल पुलिस को छापेमारी के दौरान फार्म हाऊस में लगभग 30 छोटे छोटे गुप्त कमरे मिले हैं। इनमें नाबालिगों एवं लड़कियों का यौन उत्पीड़न किा जाता था। यहां पर एक लड़की का भी यौन उत्पीड़न किया गया था। इस संबंध में पुलिस ने बीते फरवरी माह में मामला दर्ज किया था। मेघायल पुलिस के अनुसार यहां पर कई बार नाबालिगों का यौन उत्पीड़न किया गया था।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने कोर्ट में कहा था कि उसके दोस्त उसको रिंपू बागान लेकर गया था। यहां एक किराए के कमरे में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया था।