ग्रेटर नोएडा जोन

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा, राज्‍य मंत्री नरेन्‍द्र कश्‍यप ने हरी झण्‍डी दिखाकर किया रवाना

BJP Yuva Morcha took out huge tricolor bike yatra, Minister of State Narendra Kashyap flagged off

Panchayat24 : आजादी के अमृतमहोत्‍सव के मौके पर गौतम बुद्ध नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगभग 40 किमी की तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। रास्‍ते में तिरंगा बाइक यात्रा पर लोगों ने पुष्‍प वर्षा की। यह बाइक यात्रा जिला भाजयुमो अध्‍यक्ष राज नागर के नेतृत्‍व में निकाली गई। इस दौरान मुख्‍य अतिथि के रूप में उत्‍तर प्रदेश सरकार में राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार नरेश कश्‍यप भी मौजद थेत्र उन्‍होंने ही तिरंगा बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजयुमो अमल खटीक, विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी सतपाल सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, भाजपा नेत्री बेवन नागर भी उपस्थित थी।

तिरंगा यात्रा की शुरूआत जेवर विधानसभा के दादूपुर गांव से शुरू हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा P-3 गोलचक्कर, परीचौक गोलचक्कर, घंटाचौक, सूरजपुर बाजार, तिलपता गोलचक्कर, रूपबास बाईपास, दादरी नगर पालिका, दादरी तहसील, दादरी रेलवे रोड, तिलपता दादरी  रोड से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। यहां तिरंगा बाइक रेली का समापन हुआ।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संकल्‍प को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में  पूरे मन से जुटे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। विश्व पटल पर भारत की एक अलग पहचान बनी है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने कहा कि  गौतमबुद्ध नगर भाजयुमो द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने अपने दोपहिया वाहन पर तिरंगा लगाकर आह्वान किया कि 13,14 तथा 5 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाना है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रमेश गौड़ ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस ना होकर जनता का त्यौहार बन चुका है।

जिला अध्यक्ष भाजयुमो व युवाओं के नेता राज नागर ने कहा कि यह केवल बाइक रैली नहीं है। यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्‍ची श्रद्धांजलि है जिनके त्‍याग और बलिदान के बल पर आज देश  आजादी की हवा में सांसे ले रहा है। उन्‍होंने साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में गुंडाराज समाप्त हो गया है, बहन बेटियां सुरक्षित है, गरीबों को उचित न्याय मिल रहा है। योगी जी के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है।

इस मौके पर सत्येंद्र नागर, पवन नागर, जिला मंत्री अमित पंडित, पवन त्यागी, डॉ सुरेंद्र नागर, सतवीर भाटी, अजमेन्द्र नागर, अमित मुखिया, नितिन शर्मा, योगराज सिंह रावल, संदीप भाटी, अतुल गुर्जर, सुनील पंडित, हर्ष बंसल, मोहित राणा, अतुल भाटी, जॉनी चौहान, संजीव तोमर , हर्ष शर्मा, अनुज गुलावली सहित हजारों युवा शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button