ग्रेटर नोएडा में जाम से मिलेगी मुक्ति : 130 मीटर रोड पर तिलपता के पास बनेगा यूटर्न, ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाला टेंडर

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की तरफ जाने पर 130 मीटर रोड पर तिलपता गोलचक्कर से पहले एक यूटर्न बनाया जाएगा। इस कार्य में लगभग 3 महीने लगेंगे यूटर्न बनने से तिलपता चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो जाएगी। इसके साथ ही 38 अन्य कार्यों के लिए भी ग्रेनो प्राधिकरण ने टेंडर निकाल दिए हैं। इन पर करीब 43 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में सिविल, बिजली, उद्यान, जल-सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने पर तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। प्राधिकरण ने 39 विकास कार्यों के लिए 43 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए हैं।
इनमें हल्दौनी के श्मशान घाट के पहुंच मार्ग रोड, चबूतरा व कमरे का निर्माण, सेक्टर पी-3 बिल्डर्स एरिया में शॉपिंग कांप्लेक्स का नवीनीकरण, बादलपुर में नाली कवर करने और सीसी रोड की मरम्मत, नॉलेज पार्क एक में आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग, रोजा जलालपुर श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल, शेड, चबूतरा और प्रतीक्षा कक्ष का निर्माण, सेक्टर पी-3 बिल्डर्स एरिया में 24 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ ग्रास पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, थपाखेड़ा में अवशेष विकास कार्य, सूरजपुर में किसान आबादी भूखंडों में सड़क के रिसर्फेसिंग, नालियों की सफाई व मरम्मत, रोजा जलालपुर में पीडब्ल्यूडी सड़क के साथ ही आरसीसी नाली का निर्माण, आदर्श विहार सोसायटी में सड़कों की सुदृढ़ीकरण, पेवर ब्लॉक, ब्रिक ड्रेन , इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी जाली की मरम्मत, नॉलेज पार्क वन में 24 मीटर सड़क की पटरी पर ग्रास ग्रिड लगाने का कार्य, नटों की मढैया से एसके रोड तक कोट एस्केप के साथ ही सड़क की रिसर्फेसिंग व सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण, ग्राम चिपियाना बुजुर्ग, हैबतपुर अच्छेजा, मिल्क लच्छी, वैदपुरा, सुनपुरा, श्यौराजपुर, धूम मानिकपुर, जौन समाना, रूपवास, कैलाशपुर, तालड़ा, चचूला, दलेलगढ़, अटाई मुरादपुर, अमरपुर, दादूपूर, दनकौर, नेनुआ का राजपुर, नवादा, पीपलका, सूरजपुर और बुंलंदखेड़ा में विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित करने का कार्य, सेक्टर ज्यू -2 में सभी पार्कों में घास लगाने, पेड़ -पौधे लगाने व सिविल कार्यों सहित दो वर्षों तक के लिए अनुरक्षण कार्य, ईकोटेक 10 में विद्युतीकरण और एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य, जैतपुर- वैशपुर को आदर्श ग्राम बनाए जाने के लिए जलापूर्ति पाइपलाइन को जोड़े जाने व पंप हाउस का मरमतीकरण, कासना से सिरसा रोटरी तक एसके रोड पर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने और मौजूदा स्ट्रीट लाइट हटाने का कार्य आदि शामिल हैं।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह में पूरा कर कार्यों को तय समय में कराया जाएगा।



