उत्तर प्रदेश

देश तिरंगे के रंग में रंंगा हुआ है, सलमान ने फहरा दिया पाकिस्‍तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

The country is painted in the colors of the tricolor, Salman hoisted the Pakistani flag, the police arrested

Panchayat 24 : भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है। पूरा देश तिरंगा मय हो चुका है। हर घर  तिरंगा अभियान के अन्‍तर्गत लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में एक युवक ने अपने घर पर पाकिस्‍तानी झंडा फहराया है। घर पर पाकिस्‍तानी झंडा फहराने की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद क्षेत्र में माहौल गरमा गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने जांच कर सलमान नामक एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इस पूरे प्रकरण में आरोपी की मदद करने वाले अन्‍य दो लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एक किशोर के खिलाफ किशोर न्‍याय अधिनियम के अन्‍तर्गत मामला दर्ज किया गया है। घटना उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर की है।

क्‍या है पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे कुशीनगर जिले के तरिया सुजान क्षेत्र के वेदुपर मुस्तक्विल गांव निवासी मुहम्मद हसमुल अंसारी के मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहरा रहा था। लोगों ने जब पाकिस्‍तानी झंडा गांव में फहरता हुआ देखा तो हड़कम्‍प मच गया। आसपास के क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फेल गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यह झंडा मकान से नीचे उतरवाया। पुलिस ने जांच में पाया कि झंडे को मुहम्‍मद हसमुल अंसारी के नाबालिग बेटे इमरान अंसारी ने फहराया था। वह कक्षा छठवीं का छात्र है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने पिता के बड़े भाई रजा अंसारी मलिक के बेटे सलमान अंसारी के कहने पर उनके साथ मिलकर फहराया था। झंडे को को बुआ शहनाज ने तैयार किया था।  नाबालिग ने बताया कि उसे बताया गया था कि यह धार्मिक झंडा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुशीनगर के एसपी ध्‍वल जायसवाल का कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को सलमान को गिरफ्तार कर लिय है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button