मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दादरी विधायक पर जताया भरोसा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Chief Minister Yogi Adityanath expressed confidence in Dadri MLA, entrusted him with a big responsibility, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर पर एक बार फिर से विश्वास व्यक्त किया है। उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति वित्ता वर्ष 2024-25 के लिए सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति में पांच अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। दादरी विधायक ने इसके लिए सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने तेजपाल सिंह नागर को समिति का सदस्य बनाए जाने पर अपने ट्वीटर (एक्स) पर पोस्ट कर शुभकामनाएं भी दी हैं।
क्या है पूरा मामला ?
उत्तर प्रदेश के विकास में सड़क सरंचना की बड़ी भूमिका है। जिस प्रदेश की सड़के अच्छी और यातायात सुगम हो उस प्रदेश का विकास तेजी से संभव है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति वित्तीय वर्ष 2024- 25 का गठन किया गया है। जिसे महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमे बड़ी बात यह है कि दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के नाम को माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयं भरोसा जताते हुए स्थान दिया है। इस पर तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि मैं इस सम्मान और जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करता हूँ। उत्तर प्रदेश के विकास में सड़क संरचना की महत्वपूर्ण भूमिका है, और इस दिशा में समिति के सदस्य के रूप में मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने राज्य के विकास के लिए अपने अनुभव और ज्ञान का पूरा उपयोग करेंगे और उत्तर प्रदेश की जनता के लिए अधिक सुगम और सुरक्षित सड़क नेटवर्क के निर्माण में अपना योगदान देंगे। वहीं, तेजपाज सिंह नागर को समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद गौतम बुद्ध नगर जिले में भाजपा कार्यकर्ता और विधायक के समर्थकों में खुशी की लहर है।
समिति के अन्य सदस्य
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए गठित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति में उत्तर प्रदेश के 2 सांसद, 2 विधायक व 2 जिला पंचायत अध्यक्षों को स्थान दिया गया है। इनमें कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे, हरदोई के सांसद जय प्रकाश, चुनार विधानसभा के विधायक अनुराग सिंह, दादरी विधानसभा से विधायक तेजपाल सिंह नागर, चित्रकूट के जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार और मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह चौहान का नाम शामिल है।