राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की बुलन्‍दशहर रैली : अयोध्‍या से चलकर विकास के सहारे भ्रष्‍टाचार और परिवारवाद को बनाया निशाना

Prime Minister Narendra Modi's Bulandshahr Rally: Starting from Ayodhya, targeting corruption and nepotism with the help of development

Panchayat 24 : उत्‍तर प्रदेश के बुलन्‍दशहर जिले की सिकन्‍द्रबाद विधानसभा सीट के अन्‍तर्गत आयोजित रैली में प्रधानमंत्री के कई रंग देखने को मिले। रैली में प्रधानमंत्री ने अपना भाषण चिरपरिचित अंदाज में शुरू किया। भाषण की शुरूआत 22 जनवरी को अयोध्‍या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्‍ठा से शुरू करके विकास के रास्‍ते पर आगे बढ़ा। देश के विकास के लिए उत्‍तर प्रदेश के विकास को जरूरी बताते हुए पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में हो रहे विकास का जिक्र किया। किसानों, विशेष तौर पर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के गन्‍ना किसानों और आम आदमी के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में बताया। सरकारी और जनकल्‍याणकारी योजनाओं का भी प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जिक्र किया। बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का पात्र वर्ग को लाभ बिना भेदभाव और भ्रष्‍टाचार मिलेने को मोदी की गारंटी बताया। मोदी की गारंटी को भ्रष्‍टाचार से जोड़ते हुए इसको सही अर्थों में सच्‍चा सेक्‍युलरिज्‍म बताया। भाषण के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जीवन भर गरीबी हटाओं और सामाजिक न्‍याय का नारा लगाते रहे, लेकिन आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं हुआ। देश के कुछ परिवारों की ही अमीरी बढ़ी। रैली में उपस्थित लोगों की भावनाओं को छूते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सशक्‍त परिवार ही उनकी असली पूंजी है।

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश को लगभग 20 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी

प्रधाानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश को आज 19 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें रेलवे लाइन, हाईवे, पैट्रोलियम पाइप लाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहरों से जुड़े हुए हैं। यमुना और रामगंगा से जुड़े प्रोजेक्‍ट का भी लोकार्पण हुआ है।

स्‍वर्गीय कल्‍याण सिंह का स्‍मरण किया

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में उत्‍तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रहे कल्‍याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कल्‍याण सिंह जैसा सपूत दिया है जिन्‍होंने रामकाज और राष्‍ट्रकाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। आज वह जहां भी होंगे, वहां अयोध्‍या धाम को देखकर आनन्दित हो रहे होंगे। उनके सच्‍चे सामाजिक न्‍याय और सशक्‍त राष्‍ट्र निर्माण का सपना पूरा करने के लिए हमे अपनी गति और बढ़ानी है। हमे देव से देश और राम से राष्‍ट्र के मार्ग को और अधिक प्रशस्‍त करना है। हमारा लक्ष्‍य 2047 तक देश को विकसित राष्‍ट्र बनाना है। यह उत्‍तर प्रदेश के तेज विकास के बिना संभवन नहीं है। इसके लिए खेत खलियान, उद्योग, ज्ञान और तकनीक को अर्जित करना है। हर क्षेत्र को विकास से जोड़ना होगा।

देश की आजादी के बाद उत्‍तर प्रदेश की अनदेखी की गई

देश की आजादी के बाद देश की आजादी के बाद देश के सबसे बड़े उत्‍तर प्रदेश पर ध्‍यान नहीं दिया गया। लंबे समय यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह व्‍यवहार किया। जनता को अभाव में रखने का काम किया। समाज में बंटवारा करके सत्‍ता हासिल करने का सबसे सरल माध्‍यम लगा। इसकी कीमत उत्‍तर प्रदेश की कई पीढि़यों ने भुगती है। देश को भी इसका भारी नुकसान हुआ है। देश का सबसे बड़ा राज्‍य ही अगर कमजोर हो तो देश कैसे ताकतवर हो सकता था।

उत्‍तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास को नई गति मिली है

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2017 में उत्‍तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद यहां पुरानी चुनौतयों से निपटने के साथ ही आर्थिक विकास को नई गति मिली है। वर्तमान में भारत में दो बड़े डिफेंस कॉरिडोर पर काम चल रहा है। इनमें से एक पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में काम चल रहा हे। देश में नेशनल हाईवे पर तेजी से काम चल रहा है। इनमें से बहुत सारे पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बन रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश के हर हिस्‍से को आधुनिक एक्‍सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। भारत का पहला नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्‍ट पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में ही शुरू हुआ है। उत्‍तर प्रदेश के कई शहर मैट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश ईर्स्‍टन और वेर्स्‍टन डेडीकेट  कॉरिडोर फ्रेट कॉरिडोर का हब बन रहा है।

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश रोजगार देने वाले प्रमुख केन्‍द्रों में से एक बन गया है

प्रधानमंत्री ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद इस क्षेत्र को एक नई ताकत और नई उड़ान मिलेगी। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश रोजगार देने वाले प्रमुख केन्‍द्रों में से एक बन गया है। केन्‍द्र सरकार चार नए स्‍मार्ट शहर बनाने जा रही है। ये शहर दुनिया के श्रेष्‍ठ मैन्‍युफेक्‍चरिंग शहरों को टक्‍कर देंगे। इनमें से एक औद्योगिक स्‍मार्ट शहर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बना है। यहां वह सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी जो रोज मर्रा के जीवन, कारोबार और उद्योग के लिए चाहिए। इसका लाभ उत्‍तर प्रदेश, विशेषकर पश्चिमी उत्‍तर के छोटे और लघु कुटीर उद्योग को होगा। इसके बड़े लाभार्थी छोटे किसान और मजदूर होंगे। कृषि उद्योगों के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी।

बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को उनकी पैदावार का सही मूल्‍य मिलेगा

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले किसानों की पैदावार सही समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पाती थी। खराब कनेक्टिविटी के कारण किसानों को अधिक भाड़ा देना होता था। गन्‍ना किसान इस समस्‍या को बेहतर तरीके से जानते हैं। किसानों की ऊपज को विदेश भेजने में भी परेशानी होती थी। उद्योगों के लिए गैस और दूसरे पैट्रोलिय पदार्थों को लाने में भी परेशानी होती थी। लेकिन जेवर एयरपोर्ट  और फ्रेट कॉरिडोर बनने से इन सभी समस्‍याओं से मुक्ति मिल जाएगी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुख्‍यमुंत्री योगी आदित्‍यनाथ की नए पैराई के लिए गन्‍ने का मुल्‍य बढ़ा दिया है। उनहोंने कहा कि गन्‍ना और धान किसानों को अपनी पैदावार का सही मूल्‍य पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन सरकार ने मंडी में अनाज बेचने पर किसान का पैसा सीधे उनके खाते में भेजने की व्‍यवस्‍था की है।

इथेनॉल बनाने से सुधरेगी गन्‍ना किसानों की आर्थिक दशा

डबल इंजन सरकान ने गन्‍ना किसानों की समस्‍याओं को भी कम करने का काम किया है। गन्‍ना किसानों की जेब में अधिक से अधिक रूपये जाएं इसके लिए इथेनॉल बनाने पर जोर दे रही है। इससे गन्‍ना किसानों को हजारों करोड़ रूपये दिए गए हैं। सरकार किसान परिवार के इर्दगिर्द सुरक्षा चक्र बना रही है। किसानों को सस्‍ता एवं शुलभ खाद्य मिल सके, इसके लिए हजारों करोड़ रूपये खर्च किए हैं। जो यूरिया की बोरी दुनिया में 3 हजार में किसानों को मिल रही है। वहीं, भारत सरकार देश के किसानों को यह बोरी 3 सौ से भी कम रूपये में उपलब्‍ध कराती है। देश ने किसानों के लिए नैनो यूरिया बनाया है। इससे किसानों को बेहतर परिणाम मिलेंगे और उनकी दशा सुधरेगी। किसान सम्‍मान निधि के लिए सरकार ने पौने तीन लाख करोड़ रूपये ट्रांसफर किए हैं। सरकार सहकारिता के दायरे को भी लगातार बढ़ा रही है।  किसानों की सहकारी संस्‍थानों को मजबूत किया जा रहा है। सहकारिता छोटे किसानों के लिए बड़ी ताकत बन रहा है।

भण्‍डारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी योजना शुरू की है

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की एक बड़ी समस्‍या भणडारण की सुविधा का अभाव भी रहा है। हमारी सरकार ने भण्‍डारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी योजना शुरू की है। इसके लिए सबसे बड़ी कोल्‍डस्‍टोरेज का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। खेती और किसानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में नारी शक्ति को माध्‍यम बनाया जा रहा है। केन्‍द्र सरकार ने नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है। इससे महिलाओं के स्‍वयं सहायता समुहों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्‍हें ड्रोन दिए जा रहे हैं। भविष्‍य में यह योजना ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था और खेती की बड़ी शक्ति बनने जा रही है।

सरकारी एवं जनकल्‍याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ छोटे किसानों और मजदूरों को मिला है

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की सरकारी एवं जनकल्‍याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ छोटे किसानों और मजदूरों को मिला है। गांवों के करोड़ों घरों में पहली बार शौचालय बने हैं। पहली बार करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। इसका लाभ किसान परिवार की महिलाओं को मिला है। इसके अतिरिक्‍त पेंशन, पीएम फलस योजना, मु्फ्त राशन और मुफ्त इलाज हमारे गांवों के किसान और मजदूर ही हैं। कोई भी लाभार्थी इससे वंचित न रहे। इसके लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव गांव आ रही है।

देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरी होने की गारंटी मान रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि देश के हर नागरिक को सरकारी योजना का लाभ मिले, इसके लिए कमा कर रही है। आज देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरी होने की गारंटी मान रहा है। मोदी शत प्रतिशत की गारंटी दे रहा है। इसके बाद किसी भी प्रकार के भेदभाव और भ्रष्‍टाचार की गुंजाइश नहीं रह जाती है। यही सच्‍चा सेक्‍युलरिज्‍म होता है। यही सच्‍चा सामाजिक न्‍याय है। गरीब, युवा, किसान, महिला और युवा किसी भी समाज में हो। उसकी जरूरतें, चुनौतियां और सपने समान होते हैं।

आजादी के बाद गरीबी हटाओं के झूठे नारे लगाए गए और सामाजिक न्‍याय के नाम पर झूठे बोला गया

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद गरीबी हटाओं के झूठे नारे लगाए गए। सामाजिक न्‍याय के नाम पर झूठ बोला गया। देश के गरीबों ने देखा कि गरीबी हटाने के नाम पर कुछ ही परिवारों के घर अमीरी आई। कुछ ही परिवारों की राजनीति फली फूली। सामान्‍य गरीब, दलित और पिछड़ा तो अपराधियों और दंगों से सहमा रहा। लेकिन देश में स्थितियां तेजी से बदल रही हैं। इसी का परिणाम है कि हमारी सरकार के दस साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। जो बचे हैं उन्‍हें भी उम्‍मीद है कि वह भी जल्‍द ही गरीबी को जल्‍द परस्‍त कर देंगे।

देश के परिवार सशक्‍त होंगे, यही मोदी की पूंजी है

मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार हैं। आपका सपना ही मेरा संकल्‍प है। इस लिए आप जैसे देश के सामान्‍य पविार जब सशक्‍त होंगे तो यही मोदी की पूंजी होगी। गांव, गरीब, युवा, महिला और किसान सभी को सशक्‍त करने का यह अभियान जारी रहेगा। कुछ मीडिया वाले लिख रहे थे कि मोदी बुलन्‍दशहर में चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। लेकिन मोदी तो समाज के आखिरी पायदान पर खड़े इंसान के विकास का बिगुल फूंकता है। मोदी को चुनाव के लिए बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं है। मोदी के लिए तो जनता जनार्दन ही चुनाव का बिगुल फूंकती है। मोदी तो जनता जनार्दन के विकास में समय लगाता है।

Related Articles

Back to top button