ग्रेटर नोएडा जोन

पुलिस मुठभेड़ में दो गौतस्‍करों को लगी गाेली, तीसरा साथी भी गिरफ्तार

Two cow smugglers abused in police encounter, third accomplice also arrested

Panchayat24 : नोएडा में एक बार फिर गौतस्‍करों और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं उनका एक साथी मौके से भाग निकाला जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इनका अपराधिक इतिहास खंगाल रही हैं। मामला थाना फेस-3 क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला ?

दरअसल, नोएडा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व गौकशी की घटना हुई थी। पुलिस की टीमें इस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुरूवार सुबह पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग और तलाशी अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को गढ़ी चौखंडी, डूब क्षेत्र के पास केंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने केंटर चालक को जांच के लिए रूकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर केंटर चालक ने केंटर की गति तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम को शक हो गया और केंटर का पीछा किया। बाद में पुलिस ने केंटर के टायर में गोली मारकर पंचार कर दिया जिसके बाद केंटर रूक गया। पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। वहीं उनका एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर इसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। दोनों संभल के रहने वाले हैं। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान बिलाल के रूप में हुई। तीनों आरोपी उत्‍तर प्रदेश के संभल के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से केंटर, दो अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के दो साथियों को पूर्व में पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद तथा एक अन्‍य साथी को कांम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button