लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंंस में पुस्तक दान अभियान का आयोजन, ‘उम्मीद जन आशा ट्रस्ट’ और ड्राॅप बाय ड्राप फाउंडेशन को 500 पुस्तके की दान
Book donation campaign organized at Lloyd Group of Institutions, 500 books donation to 'Umeed Jan Asha Trust' and Drop by Drop Foundation
Panchayat24 : नॉलेज पार्क स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंंस के कैंपस में शनिवार को इंस्टीटयूट के सीएसआर क्लब की ओर से शनिवार को कैंपस में एक पुस्तक दान अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्यक मजोर आर्थिक वर्ग के उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को आवश्यक पुस्तके मुहैया कराकर मदद करना था। सामाजिक स्तर पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था ‘उम्मीद’ और ‘ड्रॉप बाय ड्रॉप फाउंडेशन’ आदि संस्थाएं ऐसे छात्रों को मदद करते हैं। इन्हें पुस्तक तथा अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री मुहैया करती हैं। इन संस्थाओं के छात्रों तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्यक्रम में सम्मानित किय गया। दोनों संस्थाओं को 250-250 पुस्तें भेंट की गई। उम्मीद संस्था की ओर से संस्था के संस्थापक डॉ देवेन्द्र नागर तथा ड्रॉप बाय ड्रॉप फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए।
डॉ नागर ने कहा कि सामाजिक कार्यो को करने के लिए सामाजिक प्रेरणा बहुत जरुरी है, क्योकि सामाजिक कार्यो से ही समाज सभ्य , शिष्ट और शिक्षित बनता है। इसमें सभी की सक्रीय भूमिका होती है। एक व्यक्ति अपनी क्षमताओं से सफल हो सकता है। प्रेरणा जीवन में आगे बढ़ने की कुंजी है। अपने जीवन की ओर एक अच्छा इरादा और लक्ष्य रखें।
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर प्रो वंदना अरोड़ा सेठी ने दोनों संस्थाओ की मदद की और अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार की संस्थाओ की सकारात्मक पहल सामाजिक उन्नयन में आभावों को ख़त्म करती है। यकीनन इनका कार्य प्रसंशनीय और सराहनीय है, जिसमे लॉयड का लघुतम सहयोग नगण्य है।
कार्यक्रम प्रो डॉ शिल्पी सरना, एचओडी, बीबीए और संस्था का सीएसआर क्लब की मुख्या प्रभारी डॉ रुचि गर्ग के निर्देशन में सफल हुआ। इस मौके पर उम्मीद संस्था के सदस्य राजकुमार रूपबास, मास्टर ब्रहम सिंह, राजवीर गुर्जर ,रीना सिंह, प्रियंका जैन और सौरभ जैन आदि लोग उपस्थित रहे।