ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

राष्ट्रीय दायित्व निभाने वाले जनगणना कर्मियों का प्राधिकरण ने किया सम्मान

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : राष्ट्रीय जनगणना -2027 के कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्राधिकरण प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने जनगणना कार्य में जुटे कार्मिकों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) एवं जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव तथा चार्ज अधिकारी एवं ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले सुपरवाइजर संजीव भाटी और प्रदीप राणा सहित कुसुम लता, सरोज, वीणा, भविष्य और सचिन को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में प्रगणकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनकी मेहनत और समर्पण से ही सटीक आंकड़ों का संकलन संभव हो पाता है, जो भविष्य की नीतियों और विकास योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं।

इस अवसर पर ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसीईओ एवं नोडल अधिकारी सुमित यादव ने सम्मानित कर्मियों की प्रशंसा करते हुए अन्य प्रगणकों से भी जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ निभाना सभी संबंधित कर्मचारियों का दायित्व है।

#Census2027 #Janganana2027 #GreaterNoida #GreaterNoidaAuthority
#UPNews #LatestNews #BreakingNews #CensusIndia #PopulationCensus
#GovernmentNews #AdministrativeUpdate #SumitYadav
#PublicService #EnumeratorHonour #SurveyTeam #IndiaNews #NoidaNews #GreaterNoidaNews #UttarPradesh
#ViralNews #Census2027India #GreaterNoidaAuthority #JangananaAbhiyan #Enumerators #GovernmentInitiative #PublicAdministration #UPUpdates #DevelopmentNews #LocalGovernance #IndiaDevelopment #NewsUpdate #TrendingNow #CivicAdministration #SurveySuccess #NationBuilding

Related Articles

Back to top button