नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा: सेक्टर-150 के युवराज कांड कि कड़वी यादें हुई ताज़ा, निर्माणाधीन साईट के पास भरे पानी में डूबने ऐ छात्र की मौत

Panchayat 24 (नोएडा प्राधिकरण) : नोएडा में सेक्टर 94 स्थित एक निर्माण साइट के पास गड्ढे में भारी पानी में छात्र के डूबने की घटना ने सबको झंकझोर दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे छात्र को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। यह घटना कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में बुधवार को हुई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमिटी यूनिवर्सिटी के चार छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के पास स्थित एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी हर्षित भट्ट पास में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान वह अचानक गहराई में चला गया और डूब गया।
साथियों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी और कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र को बाहर निकालकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हर्षित को बचाने के प्रयास में पानी में उतरे अन्य साथियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी स्थिति सामान्य है।
इस घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण पर फिर बड़ा सवालिया निशान लग गया है – आखिर युवराज की मौत के बाद भी नोएडा प्राधिकरण इस तरह की निर्माणाधीन साइटों पर बने गड्ढे में भरे पानी को लेकर कोई उपयुक्त कदम उठाने में क्यों नाकाम रहा? वहीं, पुलिस द्वारा शुरुआती दौर में दी गई जानकारी भी आधी अधूरी प्रतीत हो रही है। सवाल उठता है कि नोएडा की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला छात्र एक निर्माण अधिनियम साइट पर बने गड्ढे में भर गंदे पानी में नहाने की कैसे सोच सकता है?



