चिटेहरा निवासी सोनू भाटी पर शिवसेना ने जताया भरोस, बनाया गया दादरी नगराध्यक्ष
Chitehra resident Sonu Bhati was made the Dadri city president of Shiv Sena
Panchayat24 : शिवसेना द्वारा उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार तथा सुदृढीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चिटेहरा गांव में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए चिटेहरा गांव पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चिटेहरा निवासी एडवोकेट सोनू भाटी को दादरी नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सोनू भाटी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व में शिवसेना दादरी में अपना विस्तार करेगी और आम जन की लड़ाई लड़ेगी। जिम्मेवारी मिलने के बाद सोनू भाटी ने विश्वास व्यक्त करने के लिए पार्टी के जिला और प्रदेश स्तरीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पूरे सामथर्य से पार्टी नीतियों को जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर पार्टी कार्यकताओं सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण भी उपस्थित थे। शिसेना गौतम बुद्ध नगर के युवा जिलाध्यक्ष त्रिलोक नागर ने बैठक का संचालन किया।
गौतम बुद्ध नगर शिवसेना जिलाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने कहा कि देश में यदि किसी पार्टी की पहचान हिन्दुत्व से है तो वह शिवसेना है। बालासाहेब के हिन्दुत्व में अल्पसंख्यकों और कमजोरों की भी सुरक्षा की बात कही गई है। शिवसेना का राष्ट्रवाद विस्तृत है। आज देश की कुछ पार्टियों द्वारा राष्ट्रवाद को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्टी के प्रदेश सचिव रामविलास पाल का कहना है कि हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद की शिवसेना हमेशा से ही हिमायती रही है, लेकिन जिस तरह से भाजपा द्वारा हिन्दुत्व का संकुचित आकार गढ़कर देश के अन्य मुद्दों को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है वह देश के हित में कतई नहीं है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सचिव जयराम बंसल ने कहा कि जिस व्यापारी वर्ग ने भाजपा को केन्द्र की गद्दी तक पहुंचाया, उसकी का भाजपा की सरकारों में सबसे अधिक शोषण किया जा रहा है।
त्रिलोक नागर ने कहा कि एक तरफ देश को विश्व गुरू बनाने का सपना दिखाया जा रहा है, दूसरी तरह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि को बर्बाद करने की नीतियां बनाई जा रही है। देश के सबसे बड़े मध्यमवर्ग के कंधों पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। किसान परेशान है, युवा बेरोजगार हैं, पड़ोसी देश चीन लगातार हमलावर है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का खुलकर दुरूपयोग किया जा रहा है। पूरा देश सबकुछ देख रहा है।
इस मौके पर मामचंद नेताजी, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कपिल सेन, सुरजी कश्यप, उदयवीर भाटी, सुखबीर भाटी, नरेश कपासिया, सौरभ भाटी ,सचिन भाटी, विवेक भाटी, अमन शर्मा, गौरव भाटी, बॉबी भाटी, विक्की भाटी, जानू कटारिया और निशांत कसाना सहित काफी लोग उपस्थित थे।