ग्रेटर नोएडा जोन

सेक्टर-152 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, सेफ्टी बेल्ट टूटने से दो मजदूरों की मौत

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव (ATS Picturesque Reprieves) परियोजना में गुरुवार को शटरिंग का कार्य करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी 24 वर्षीय रईसुल हक तथा 45 वर्षीय अब्दुल समद घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button