ग्रेटर नोएडा जोनदादरी विधानसभा

भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट पर सपा का प्रदर्शन, विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : दादरी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दादरी के धूम मानिकपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में दादरी नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित है। उनका आरोप था कि कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के दौरान बिजली की मांग में होने वाली वृद्धि को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त तैयारियां नहीं की गईं। इसके चलते ओवरलोडिंग, बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं।

सुधीर भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली व्यवस्था को लेकर किए गए दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि दादरी क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली संकट का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष फकीरचंद नागर, कृशांत भाटी, जिला महासचिव सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, विनोद लोहिया, अकबर खान, राजेश दीक्षित, देवेंद्र भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, विक्रम टाईगर, मेहंदी हसन, अनीस अहमद, हारून सैफी, सुनीता यादव, अनूप तिवारी, शशि यादव, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, अमन नागर, अजय चौधरी, अमित रौनी, प्रमोद कुमार, जुगति सिंह, जगत खारी, हरवीर प्रधान, विजेंद्र नागर,अशोक भाटी, रिजवान हैदर, विपिन नागर, जाकिर जेडी, अनिल नागर, राशिद, सुमित भारती, सलाउद्दीन, कवित गुर्जर, भुरे चंदीला, अनीता चौहान, जय सिंह चंदेल, रजनीकांत भारद्वाज, आजाद नागर, मनोज नागर, मंसूब रिजवी, बबली भाटी, तरुण भारद्वाज, दिगम्बर गौतम, सुशील नागर, सतीश गौतम, रोहन गौतम, नन्हें सिद्दकी, पप्पन भाटी, आसिफ अल्वी, हसमुद्दीन सिद्दकी, दिनेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button