राष्ट्रीय

दुखद : अमरनाथ यात्रा में तैनात आईटीबीपी जवानों की बस 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, 30 जवान हुए घायल

Tragic: Bus of ITBP jawans posted in Amarnath Yatra fell into 60 meters deep gorge, 6 soldiers martyred, 30 soldiers injured

Panchayat24 : जम्‍मु कश्‍मीर के पहलगांव में आईटीबीपी जवानों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 जवान शहीद हो गए, जबकि 30 जवान घायल हुए है। इनमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर राहत एवं बचाव एजेंयिां मौके पर पहुंच चुकी हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए  हेलीाकॅप्‍टर से श्रीनगर स्थित सेना के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।  बस में सवार सभी जवान पवित्र अमरनाथ यात्रा की डयूटी में तैनात थे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। गृहमंत्री अमित शाह एवं जम्‍मु एवं कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने दुख की घड़ी में पीडित परिजनों के साथ होने की बात कही है।

क्‍या है पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पवित्र अमरनाथ यात्रा सम्‍पूर्ण हो गई है। यात्रा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तथा जवान अपनी अपनी टुकडियों में वापस लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुई बस में भी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात थे। सभी अपनी डयूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बस पहलगांव के चंदनवाड़ी के करीब पहुंची अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। बस गहरी खाई में जा गिरी। बस नीचे बह रही नदी के किनारे गिर गई।

बस में 40 लोग सवार थे। इनमें आईटीबीपी के 37 जवान थे। जबकि शेष जम्‍मु कश्‍मीर पुलिस के जवान बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे का शिकार हुई बस के पीछे एक और बस चल रही थी। इस बस में आईटीबीपी के कमांडो सवार थे। जैसे ही बस हादसे का शिकार हुई, तुरन्‍त पीछे चल रही बस में सवार कमांडो बचाव कार्य में जुट गए। हादसे में मामूली रूप से घायल जवानों को पहलगांव स्थित अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर स्थित आर्मी के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

   

आईटीबीपी के पीआरओ विवेक पांडे के जवान चंदनवाड़ी से पहलगांव की ओर लौट रहे थे। तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया और बस 60 मीटर गहरी खाई में नीचे नदी में जा गिरी। बस में कुल 40 जवान सवार थे। इनमें आईटीबीपी के 37 जवान थे। जवानों को अस्‍पताल ले जाया गया है। घटना में 6 जवान शहीद हुए हैं।  आईटीबीपी के अनुसार प्रथम दृष्‍टया प्रतीत हो रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ है। उन्‍होंने कहा कि आईटीबीपी शहीद जवानों के परिजनों को हर संभव मदद देगी। आईटीबीपी मामले पर करीब से नजर रखे हुए हैं। हादसे के सही सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं आईटीबीपी के डीजी सुजॉय लाल थओसेन का कहना है कि यह बहुत दुखद घटना है। इसमें 7 लोगों की मोत हुई है। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्‍हें एयरलिफ्ट करके श्रीनगर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि दुर्घटना किस कारण हुई है।

Related Articles

Back to top button