अन्य जिलेउत्तर प्रदेशजिला प्रशासन

तबादला एक्‍सप्रेस : गौतम बुद्ध नगर से चार अधिकारियों का हुआ तबादला, एक को मिली तैनाती, जानिए सभी के बारे में

Transfer Express: Apart from the District Magistrate, which officers were transferred from Gautam Buddha Nagar and who got the posting?

Panchayat 24 : उत्‍तर प्रदेश में सोमवार का दिन तबादलों के नाम रहा। पूरे दिन कुल 23 आईएएस और 21 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चा आईएएस अधिकारियों के तबादलों की हो रही है। कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादलों में कुल 10 जिलाधिकारियों का नाम भी शामिल हैं। इनमें गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के जिलाधिकारी का नाम भी शामिल हैं। यदि तबादलों को लेकर गौतम बुद्ध नगर की बात की जाए तो डीएम सहित कुल चार अधिकारियों का यहां से तबादला हुआ है। वहीं, एक अधिकारी को जिले में तबादला एक्‍सप्रेस के माध्‍यम से तैनाती भी मिली है।

गौतम बुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का डीएम बनाया गया

गौतम बुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है। वह साल 2011 से चौथी बार डीएम बनाए गए हैं। इससे पूर्व वह कौशाम्‍बी और जौनपुर के डीएम रह चुके हैं। तीसरी बार उन्‍हें गौतम बुद्ध नगर में डीएम पद पर तैनाती मिली थी।

मेधा रूपम होंगी गौतम बुद्ध नगर की नई डीएम 

गौतम बुद्ध नगर की नई डीएम मेधा रूपम होंगी। वह साल 2014 से तीसरी बार जिलाधिकारी बन रही हैं। इससे पूर्व वह हापुड़ की डीएम रह चुकी है। वर्तमान में वह कासगंज जिले की जिलाधिकारी है। बता दें कि मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में बतौर अपर मुख्‍य कार्यपाल के रूप में भी तैनात रह चुकी है।

यीडा के अपर मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह का भी हुआ तबादला

यमुना एक्‍सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में बतौर अपर मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी तैनात कपिल भी तबादला एक्‍सप्रेस में सवार हो गए हैं। वह पीसीएस से पदोन्ति से आईएएस बने हैं। उन्‍हें कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। कपिल सिंह इससे पूर्व उपजिलाधिकारी के तौर पर तैनात रह चुके हैं। उन्‍हें पहली बार जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।

नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को मिला एक और अपर कार्यपालक अधिकारी

तबादला एक्‍सप्रेस के माध्‍यम से गौतम बुद्ध नगर के नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को एक नया अपर मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी मिला है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्‍ण करूणेश को अपर मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

यीडा से दो उपजिलाधिकारियों के भी हुए तबादले

इतना ही नहीं, गौतम बुद्ध नगर से दो अन्‍य अधिकारियों  भी तबादले हुए हैं। इनमें यमुना एक्‍सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में बतौर उपजिलाधिकारी सहाय और रेणुका दीक्षित का भी तबादला हो गया है। रेशमा सहाय को कन्‍नौज का उपजिलाधिकारी और रेणुका दीक्षित को इटावा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

तबादला एक्‍सप्रेस से प्रभावित उत्‍तर प्रदेश के अन्‍य स्‍थानों पर तैनात आईएएस अधिकारी

गोंडा की डीएम नेहा शर्मा हटाई गईं हैं। उनहें प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया।

बहराइच की डीएम मोनिका रानी को बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया।

गृह विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। गोरखपुर के डीएम कृष्णा करुणेश भी हटाए गए हैं

कानपुर देहात के डीएम आलोक सिंह को भी हटाया गया, आलोक सिंह को राज्य संपत्ति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया।

झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को वर्तमान पद के साथ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

गाजियाबाद के डीएम दीपक मीणा को गोरखपुर का डीएम बनाया गया।

प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया।

अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी मिल निगम लिमिटेड प्रणय सिंह को कासगंज का डीएम बनाया गया।

ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का डीएम बनाया गया।

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।

अमनदीप डुली को ललितपुर का डीएम बनाया गया।

विशेष सचिव राज्य संपत्ति पवन कुमार गंगवार मिर्जापुर के डीएम बने।

मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन को गोंडा का डीएम बनाया गया।

मिनिस्ती एस. वित्त विभाग की सचिव को गन्ना आयुक्त बनाया गया।

गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया।

Related Articles

Back to top button