दादरी विधानसभा

छात्राओं के लिए वीरांगना रानी लक्ष्‍मीबाई बालिका आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Veerangana Rani Laxmibai Girls Self Defense Training Program was organized for girl students

Panchayat 24 : दादरी विकास खण्‍ड के चिटेहरा स्थित कम्‍पोजिट विद्यालय में छात्राओं के लिए वीरांगना रानी लक्ष्‍मीबाई बालिका आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘ मुझे है दम, नहीं किसी से कम’ रही। कार्यक्रम का उद्देश्‍य छात्राओं को शारारिक रूप से सबल और आत्‍मनिर्भर बनाना था। वहीं, कार्यक्रम के माध्‍यम से छात्राओं को मनसिक रूप से भी मजबूत बनाना था। यदि किसी विपत्ति का सामना करना पड़े तो खुद को बिना असहाय महसूस किए छात्राएं परिस्थितियों का जमकर सामना कर सकें। कार्यक्रम में चिटेहरा गांव ही ही जिला स्‍तरीय खिलाड़ी बतौर मुख्‍य अतिथि उपस्थित रही। आयोजकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्‍वगत किया।

शीतल भाटी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान दौर में लड़कियों का शारारिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना कितना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि लड़के और लड़की में भेदभाव की बातें गुजरे जमाने की बातें हो गई है। आज के समय में लड़का और लड़की में कोई सामाजिक अन्‍तर नहीं है। ऐसे में लड़कियों को भी खुद को हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार करना होगा। ऐसे में आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण हर लड़की के लिए जरूरी है।

कार्यक्रम में उपस्थित इंदरजीत सिंह ने बालिकाओं को रानी लक्ष्‍मीबाई के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया। उन्‍होंने बताया कि किस प्रकार से महिला होने के बावजूद रानी लक्ष्‍मीबाई ने अंग्रेजों से लोहा लिया था। अंग्रेजों से उनका युद्ध इतिहास के पन्‍नों में दर्ज है। उनकी बाहदुरी से आज की बालिकाओं को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर आदित्य कुमार सिंह, अशोक कुमार भाटी,रजनी शर्मा, रेखा, नेहा ताडियाल, प्रज्ञा,कुसुम,सोनी गुप्ता, बबीता, उज्जवल और शबनम उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button