ग्रेटर नोएडा जोन

लावारिस अवस्‍था में पड़ा मिला महिला का शव : सीने पर चोट का निशान, गोली माकर हत्‍या किए जाने की आशंका ?

लावारिस अवस्‍था में पड़ा मिला महिला का शव : सीने पर चोट का निशान, गोली माकर हत्‍या किए जाने की आशंका ?

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव लावारिस अवस्‍था में पड़ा मिला। महिला का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया। मृतका के सीने पर चोट का निशान था। आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि गोली मारकर महिला की हत्‍या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला ?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा गूजरान गांव में यमुना नदी के बांध के पास एक महिला का शव लावारिस अवस्‍था में पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 33 वर्ष के आसपास थी। दनकौर पुलिस के अनुसार महिला के शव की शिनाख्‍त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्‍थल के आसपास हरियाणा राज्‍य की सीमा भी मिलती है। दनकौर, ग्रेटर नोएडा एवं हरियाणा के छायसा आदि में पुलिस इस संबंध में जानकारी कर रही है। पुलिस आशंका व्‍यक्‍त कर रही है कि महिला की हत्‍या कर ठिकाने लगाने के लिए शव को यहां फेंका गया है। बहरहाल पुलिस शव की शिनाख्‍त करने के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button