दादरी विधानसभा

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, जिला उपाध्‍यक्ष ब्रजपाल राठी ने छोड़ी पार्टी

Big blow to Samajwadi Party, District Vice President Brajpal Rathi left the party

Panchayat 24 : गौतम बुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जिला उपाध्‍यक्ष ब्रजपाल सिंह राठी ने पार्टी से त्‍यागपत्र दे दिया है। उनका त्‍यागपत्र सोशल मीडिया में घूम रहा है। उनका यह त्‍याग पत्र समाजवादी पार्टी के लिए वर्तमान में दोहरा झटकना माना जा रहा है। हालांकि, ब्रजपाल सिंह राठी ने इस्‍तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया है। उनका कहना है कि वह जल्‍द ही अपने समर्थकों संग बतचीत करके आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे।

ब्रजपाल सिंह राठी पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह गौतम बुद्ध नगर समाजवादी पार्टी में जिला मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्‍यक्ष तथा कई अहम पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए काम किया है। पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं से ब्रजपाल सिंह  राठी के घनिष्‍ठ सम्‍बन्‍ध रहे हैं।  उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा पार्टी जिलाध्‍यक्ष इंदर प्रधान तथा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है।

ब्रजपाल राठी का इस्‍तीफा, पार्टी के लिए दोहरा झटका

वर्तमान समय में पार्टी जिला गौतम बुद्ध नगर में अपने सबसे बरे दौर से गुजर रही है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने जिले में दोबारा पार्टी को जिले में उसका खोया हुआ गौरव दिलाने का संकल्‍प लिया है। पार्टी जोरशोर से जिले में सदस्‍यता अभियान चला रही है। लेकिन बीच ब्रजपाल सिंह राठी ने पार्टी छोड़ दी है। इस दौरान उनके इस्‍तीफे को पार्टी के लिए दोहरा झटका माना जा रहा है।

भाजपा में जाने की चर्चा

हालांकि ब्रजपाल राठी ने इस्‍तीफे के कारणों के बारे में अभी कोई जिक्र नहीं किया है। उनका कहना है कि वह अपने समर्थकों से विचार विमर्श के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह जल्‍द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ब्रजपाल सिंह राठी को समाजवादी पार्टी में एमएलसी नरेन्‍द्र सिंह भाटी का करीबी माना जाता है। नरेन्‍द्र सिंह पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनावों से ठीक पहले नरेन्‍द्र सिंह भाटी ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्‍वाइन कर लिया था। इतना ही नहीं पार्टी ने नरेन्‍द्र सिंह भाटी को एमएलसी भी बना दिया है। इसके बाद से कई सपा नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्‍वाइन की है। ऐसे में माना जा रहा है कि ब्रजपाल सिंह राठी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button