दादरी विधानसभा

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा : समाजवादी पार्टी को झटका, जिला सचिव ने थामा भाजपा का दामन

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: Shock to Samajwadi Party, District Secretary joins BJP

Panchayat 24 : लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला सचिव विजय नागर ने पार्टी छोड़ दी है। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला इकाई का कहना है कि विपक्षी दलों के कई नेता भाजपा ज्‍वाइन करने की कतार में हैं। जल्‍द ही पार्टी इस बारे में निर्णय लेगी।

कौन है समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले जिला सचिव ?

विजय नागर ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के रहने वाले है। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव नियुक्‍त किए गए थे। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्‍पताल के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। हालांकि विजय नागर मूलरू रूप से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। वह रकम सिंह भाटी की जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री रहे रह चुके है। बाद में उन्‍होंने समाजवादी पार्टी दामन थाम लिया था। लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्‍होंने घर वापसी कर ली है। भाजपा में वापसी करने के साथ ही विजय नागर ने कहा कि वह पूरी निष्‍ठ से लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्‍याशी डॉ महेश शर्मा की जीत के लिए काम करेंगे। डॉ महेश शर्मा की जीत से ही प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मिशन 400 के लक्ष्‍य का संकल्‍प पूरा होगा। डॉ महेश शर्मा ने पार्टी की निशानी के तौर पर पट्टा गले में पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। उनके साथ सुशील प्रधान, अशोक यादव, फिरोज भाटी और यशपाल प्रशान आदि भी भाजपा में शामिल हो गए। उन्‍हें डॉ महेश शर्मा ने भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, राजे कसाना और रवि जिंदल आदि पार्टी के वरिष्‍ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button