समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मांगी सुरक्षा, खुद के लिए बताया खतरा, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Samajwadi Party spokesperson Rajkumar Bhati asked for security, said he was in danger, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : समाजवादी पार्टी राजकुमार भाटी ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने स्वयं के लिए खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनके साथ मारपीट की जा सकती है। राजकुमार भाटी ने संबंधित प्रकरण पर कोर्ट जाने की भी बात कही है। उन्होंने देश में लोकतंत्र को खतरे में बताया है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसको राजकुमार भाटी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
क्या है पूरा मामला ?
राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी का एक जाना पहचाना चेहरा है। वह राजनीति से जुड़े मुद्दों पर टीवी डिबेट में पार्टी का मुखरता से पक्ष रखते हैं। बीते 5 अप्रैल को राजकुमार भाटी न्यूज 24 की एक टीवी डीबेट में हिस्सा ले रहे थे। डिबेट में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आजय आलोक भी अपनी पार्टी का पक्ष रखने के लिए मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए सुरेन्द्र राजपूत और जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता के तौर पर अरविन्द वाजपेयी भी डिबेट में मौजूद थे।
टीवी डिबेट में राजकुमार भाटी भारतीय जनता पार्टी पर कुछ आरोप लगा रहे थे। आरोपों की प्रमाणिकता के लिए राजकुमार भाटी ऑडियंस को एक दस्तावेज भी दिखा रहे थे। वहीं, अजय आलोक इस दस्तावेज को फर्जी बता रहे थे। राजकुमार भाटी के हाथ में एक कागज था जिसको वह लहरा लहरा कर ऑडियंस को दिखा रहे थे। वहीं अजय आलोक राजकुमार भाटी के द्वारा दिखाए जा रहे सबूत को फर्जी बताते हुए नोटिस दिए जाने की बात कह रहे थे। राजकुमार भाटी कह रहे थे कि उनके द्वारा दिखाए जा रहे दस्तावेज कतई फर्जी नहीं है। इसी बीच राजकुमार भाटी की टेबल पर रखे एक कागज को अजय आलोक उठाकर फाड़ते हुए एक बार फिर कहते है कि यह आर्टिकल फर्जी है। बस यहीं से पूरा मामला बिगड़ गया। राजकुमार भाटी उग्र एवंं आक्रोशित हो गए। उन्होंनें सामने बैठी ऑडियंस से पूरा कि क्या ऐसे लोकतंत्र चलेगा ? मेरा कागज फाड़ दिया गया है। मैं अपने साथ हुए इस तरह के व्यवाहर के लिए कोर्ट में मुकदमा करूंगा। मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहो। राजकुमार भाटी ने अजय आलोक की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो इंसान हमारे कागज फाड़ सकता है, वह मारपीट भी कर सकते हैं।
पूरी वीडियो यहां देखें :- राजकुमार भाटी ने मांगी सुरक्षा, अपने साथ मारपीट की जताई आशंका !
राजकुमार भाटी ने बीच डिबेट में टीवी चैनल से अपील करते हुए कहा कि मुझे सुरक्षा दी जाए। उन्होंने अजय आलोक की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह आदमी बदमाशी कर रहा है। जो कागज फाड़ सकता है, वह हमारी पिटाई भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि ये सत्ता के मद में पागल हो गए हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को अपना अपमान भी बताया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि टीवी चैनल और भाजपा प्रवक्ता उनसे इस व्यवहार के लिए मांफी मांगे। उन्होंने कहा कि हम गुंदागर्दी से डरते नहीं हैं। राजकुमार भाटी ने अजय आलोक से कहा कि हाथ मत लगाइए। दादागीरी नहीं चलने दी जाएगी। इस बीच उन्होंने अपनी टेबल पर रखे कुछ कागज भी अजय आलोक के ऊपर दे मारे। हालांकि इस बीच डिबेट में शामिल अन्य पैनलिस्ट और ऑडियंस राजकुमार भाटी द्वारा भाजपा प्रवक्ता पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाए जाने पर जोर से हंसने लगे।
डिबेट का संचालन कर रहे एंकर मानक गुप्ता ने भी इस पूरे प्रकरण का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज टीवी डिबेट में हुआ एक जबरदस्त ड्रामा…….अजय आलोक ने फाड़े कागज, राजकुमार भाटी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।