सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में आधुनिक विज्ञान लैब आधारशिला शुरू, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उदघाटन
Foundation stone of modern science lab started in Savitribai Phule Girls Inter College, inaugurated by Jewar MLA Dhirendra Singh
Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशाला ‘आधारशिला’ का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में इस प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से संचालित स्कूलों में पहली आधुनिक प्रयोगशाला है।
क्या है पूरा मामला ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर बने इस प्रयोगशाला के शुभारंभ के मौके पर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और इन बच्चों का भविष्य विज्ञान में निहित है। ऐसी आधुनिक प्रयोगशालाओं से छात्राओं को विज्ञान से जुड़ी उत्कृष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में रिसर्च करके विज्ञान को सीखने की विधा ही सबसे सटीक है।विधायक धीरेन्द्र सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की भी सीख दी। उन्होंने छात्राओं को विज्ञान, साहित्य और संस्कृति के समायोजन परक शिक्षा देने पर जोर दिया। विधायक और एसीईओ ने छात्रों से भी बात की।
एसीईओ ने बताया कि इस लैब में डिजिटल माइक्रोस्कोप लगा गया है, जिसे कंप्यूटर व लैपटॉप से कनेक्ट कर छात्राएं जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। टेलीस्कोप से सौर मंडल की रोचक जानकारी भी अब आसानी से मिल सकेगी। न्यूटन के नियमों के वर्किंग मॉडल को भी विकसित किया गया है। लेजर लाइट से लेंस की फंक्शनिंग को समझने में मदद मिलेगी। बायोलॉजी के मॉडल से लाइफ की प्रक्रिया को भी समझना आसान होगा। साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। यह प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित स्कूलों में पहली आधुनिक लैब है।
धनतेरस पर छात्राआं को मिला आधुनिक शिक्षा का धन
प्राधिकरण की शिक्षा समिति की तरफ से संचालित अन्य विद्यालयों में भी ऐसी ही प्रयोगशालाएं बनाने की कोशिश की जाएगी। छात्राओं को सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है। इस दौरान छात्राओं ने भाषण ,गीत व नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान मैनेजर अभिषेक पाल सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रीति फोगाट व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला खुलना से खुशी जाहिर करते हुए सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज वाइस प्रिंसिपल प्रीति फोगाट ने कहा कि प्राधिकरण के सहयोग से आज धनतेरस के अवसर पर छात्राओं को प्रयोगशाला के रूप में ‘आधुनिक शिक्षा का धन’ प्राप्त हो गया है।

