मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम : गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने पार्टी की जिम्मेवारी को शानदार तरीके से निभाया, शत पतिशत रहा परिणाम
Madhya Pradesh Assembly Election Result: Gautam Buddha Nagar MP Dr. Mahesh Sharma fulfilled the responsibility of the party brilliantly, the result was 100 percent.

Panchayat 24 : हाल ही में देश में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने हिन्दी भाषी तीनों राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत दर्ज की है। इन राज्यों में दूसरे राज्यों के विधायकों और सांसदों की क्षमताओं को देखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार एवं संगठनात्मक जिम्मेवारियांं सौंपी थी। गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा को भी मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कुछ जिम्मेवारियां सौंपी गई थी। चुनाव परिणाम में भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, डॉ महेश शर्मा ने भी सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेवारियों को निर्वहन किया। नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया। बता दें कि मध्याप्रदेश के होशिंगाबाद जिले में पवित्र नर्मदानदी बहती है। इस लिए सरकार ने इसका नाम बदलकर नर्मदापुरम कर दिया है।
दरअसल, डॉ महेश शर्मा पर भरोसा जताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में कई अहम जिम्मेवारिया सौंपी थी। नर्मदापुरम जिले में चार विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया और सिवनी-मालवा शामिल हैं। बीते 3 सितंबर को आए चुनाव परिणामों में भाजपा ने जिले की चारों सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की।
पूर्व में भी पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे है डॉ महेश शर्मा
बता दें भाजपा का शीर्ष नेतृत्व डॉ महेश शर्मा की संगठनात्मक एवं राजनीतिक क्षमताओं और सूझबूझ से वाकिफ है। पार्टी ने पूर्व में भी उन्हें इस प्रकार की जिम्मेवारियां सौंपी थी जिनका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन करते करते हुए पार्टी को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। डॉ महेश शर्मा को पार्टी ने पूर्व में त्रिपुरा राज्य का प्रभारी बनाया था। त्रिपुरा राज्य के प्रभारी रहते हुए विधानसभा चुनाव और फिर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
नर्मदापुरम जिले की विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा उम्मीदवार
जिले की सिवनी-मालवा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रेमशंकर कुजीलाल वर्मा (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 103882 वोट मिले है। उन्होंने कांग्रेस के अजय बलराम सिंह पटेल को 36014 वोटों से हराया है। अजय बलराम सिंह पटेल को कुल 67868 वोट मिले। नर्मदापुरम जिले की दूसरी होशंगाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के सीता शरण शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 73161 वोट मिले। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भगवती प्रसाद चौरे को महज 57655 वोट मिले और वह 15506 वोटों से चुनाव हार गए। जिले की सोहागपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विजय पाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 103379 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पराज सिंह को 1762 वोटों से चुनाव हराया। पुष्पराज सिंह को 101167 वोट मिले थे। इसके अतिरिक्त पिपरिया विधानसभा सीट पर ठाकुरदार नागवंशी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 107372 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के वीरेन्द्र बेलवंशी को 76849 वोट मिले और वह 30523 वोटों से चुनाव हार गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीति और नेतृत्व से मिली जीत : डॉ महेश शर्मा
डॉ महेश शर्मा ने मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली शानदार सफलता और नर्मदापुरम जिले की चारों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों और नेतृत्व को बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को पास कराकर महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलवाने में अपने संकल्प को पूरा किया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महिला कल्याण और उत्थान की नीतियों ने पार्टी के प्रति महिलाओं के विश्वास को मजबूत किया। नर्मदापुरम में लोगों को केन्द्र और राज्य सरकारों की लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में घर घर जाकर बताया। वहीं, प्रधानमंत्री की सुनहरे भविष्य की गारंटी के प्रति लोगों ने अपना विश्वास व्यक्त किया।