कोहरे का कहर : यमुना एक्सप्रेस-वे पर टकराए 12 से अधिक वाहन, कई लोग घायल
Fog havoc: More than 12 vehicles collided on Yamuna Expressway, many people injured
Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। लगभग 12 वाहन आपस में एक दूसरे से भिड़ गए हैं। हादसा कोहरे के करण हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण दृश्ता बहुत कम थी। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घायलों की जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला जेवर कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण एक केंटर से पिक अप से टकरा गया। इसके बाद पीछे आ रहे कई वाहन एक के बाद एक करके आपस में टकरा गए। सूचना पाकर राहत एवं बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला एवं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक्सप्रेस-वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।


