नोएडा में चल रहा था धर्म परिर्वतन का गोरखधंधा, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार
The scam of religious conversion was going on in Noida, police arrested half a dozen people.

Panchayat 24 : नोएडा जोन पुलिस ने शहर में धर्म परिवर्तन का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर धर्म परिवर्तन कराने वाले इस गिरोह के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। मामला एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, डीसीपी नोएडा जोन विद्या सागर मिश्र ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि कुछ लोग उनकी बेटी और साले की लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्हें कॉल करके बार बार प्रलोभन देने का के लिए कहा जा रहा है। धर्म परिवर्तन के लिए जबरन बाइबिल पढ़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को जेपी कोसमोस सेक्टर-134 से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। आरोपियों की पहचान रूथ इशु उर्फ एश्वर्या, अभिरायना और रवि तेजा निवासी आंध्र प्रदेश, बाइ बाइ सॉन निवासी उत्तम दिल्ली, ऋषभ नायर निवासी द्वारिका दिल्ली के रूप में हुई। वर्तमान में सभी आरोपी सेक्टर-134 स्थित जेपी कोसमोस में रह रहे थे। दोनों पीडिताओं के संपर्क में पहले इशु और रूथ आई। दोनों आरोपी महिलाएं ही पीडिताओं को कॉल करके धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रही थी।